SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से दी शिकस्त

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका ने पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से दी शिकस्त

स्पिनर केशव महाराज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट हासिल किए

SA vs AUS 1st ODI Match result (Image Credit- Twitter X)
SA vs AUS 1st ODI Match result (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर है। तो वहीं 24 सितंबर, गुरूवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। किंग्समीड, डरबन में खेले गए पहले वनडे मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका ने 67 रनों से जीत हासिल की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने मैथ्यू ब्रीटजके के 112 रनों की शानदार पारी के चलते 298 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में कंगारू टीम मेजबानों की शानदार गेंदबाजी के सामने 230 रनों पर सिमट गई। ब्रीटजके को मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवाॅर्ड मिला।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहले वनडे मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसके बाद प्रोटियाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 297 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मैथ्यू ब्रीटजके ने 106 गेंदों में 14 चौके व 2 छक्कों की मदद से 112 रनों की शानदार पारी खेली, तो मार्को यान्सेन ने भी 75 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी में नाथन एलिस ने 10 ओवर में 57 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा अनुभवी स्पिनर एडम जंपा को 2 और जोश हेजलवुड को 1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से मिले 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह मेजबानों की शानदार गेंदबाजी के सामने 41.2 ओवरों में 230 रनों पर ऑलआउट हो गई, व उसे 67 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कंगारूओं के लिए सिर्फ कप्तान मिचेल मार्श ने 60 रनों की बेस्ट पारी खेली, तो मैट रेशों ने 44 रन बनाए।

तो वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। अनुभवी स्पिनर केशव महाराज ने 9.2 ओवर में मात्र 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा काॅर्बिन बाॅश व बिजाॅर्न फाॅर्चुन को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा मार्को यान्सेन व गेराल्ड कोअत्जी को 1-1 विकेट मिला।

ये भी पढ़ें – WI W vs ZIM W: हेली मैथ्यूज ने 182 रन बनाकर रचा इतिहास, वेस्टइंडीज क्रिकेट में लिखा नया अध्याय 

close whatsapp