रुतुराज की होगी वापसी तो जायसवाल को करना होगा इंतजार, कुछ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए टीम इंडिया 

रुतुराज की होगी वापसी तो जायसवाल को करना होगा इंतजार, कुछ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए टीम इंडिया 

भारत और वेस्टइंडीज के पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा

Team India (Image Credit- Twitter X)
Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम करीब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद, अब वनडे क्रिकेट में बहुत ही जल्द एक्शन में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर, रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, इस टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन जारी एशियन गेम्स 2026 के चलते इस सीरीज में श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इन खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में बाकी बचे भारतीय खिलाड़ियों के पास प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा।

पहले वनडे के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

चूंकि मौजूदा भारतीय टीम में रोहित शर्मा मौजूद हैं। इस वजह से बाएं हाथ के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है। रोहित के साथ वनडे कप्तान शुभमन गिल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। नंबर पर तीन चेज मास्टर विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे।

क्योंकि इस सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से चौथे नंबर रुतुराज गायकवाड़ की वापसी होगी। इसके बाद नंबर पांच पर अनुभवी विकेटकीपर केएल राहुल और फिर 6 और 7 पर नितीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा के रूप में दो ऑलराउंडर होंगे। हार्दिक पांड्या की गैर-मौजूदगी में रेड्डी के पास खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका होगा। साथ ही बुमराह के ना होने से पहली बार वनडे टीम में शामिल किए गए आकिब नबी, डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर और उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, याशस्वी जयसवाल, नमन धीर

ये भी पढ़ें – ‘उन्होंने कोई गलती नहीं की’: चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल खत्म होने पर आर अश्विन ने किया बचाव

close whatsapp