25 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - सितम्बर 25, 2026 4:30 अपराह्न

1. रुतुराज की होगी वापसी तो जायसवाल को करना होगा इंतजार, कुछ ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ODI के लिए टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम करीब दो महीने के लंबे अंतराल के बाद, अब वनडे क्रिकेट में बहुत ही जल्द एक्शन में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर, रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज बनाम पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
2. Asian Games 2026: नेपाल ने अफगानिस्तान को हराकर किया बड़ा उलटफेर, क्वार्टर फाइनल की रेस हुई रोमांचक
25 सितंबर 2026 को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में नेपाल ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार एंट्री की। इस जीत ने ग्रुप ए के मुकाबले को रोमांचक बना दिया है और क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में नेपाल को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है।
पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए, नेपाल के स्पिन अटैक ने शुरुआत से ही अफगानिस्तान की बल्लेबाजी लाइनअप पर दबाव बनाए रखा। कुशल भुर्तेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी ने अपने चार ओवरों में 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। फैसल शिनोजादा और नजीबुल्लाह जदरान की ओर से 30-30 रनों की जवाबी पारी के बावजूद, अफगानिस्तान की टीम कभी भी लय हासिल नहीं कर पाई और 102 रनों के मामूली स्कोर पर ही सिमट गई।
3. “धोनी ने कप्तानी को लेकर मेरा माइंडसेट बदला” – CPL 2026 खिताब जीतने के बाद बोले मोईन अली
हाल ही में मोईन अली की कप्तानी में एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने केंसिंग्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में जमैका किंग्समेन को आठ विकेट से हराकर अपना पहला कैरेबियन प्रीमियर लीग खिताब जीता है। मोईन ने ‘सुपर ओवर पॉडकास्ट’ पर कहा, “मैंने एमएस से सीखा कि बहुत सारे अच्छे खिलाड़ियों के बजाय, सभी खिलाड़ियों को एक ही सोच के साथ आगे ले जाना कितना जरूरी है। सीएसके में अनुभवी खिलाड़ियों और युवा खिलाड़ियों का बहुत अच्छा तालमेल था। वहां बहुत ज्यादा मीटिंग्स नहीं होती थीं। एमएस धोनी कहते थे कि बैटिंग से जुड़ी मीटिंग्स प्रैक्टिस के दौरान ही होनी चाहिए। एक और बात जो मैंने उनसे सीखी, वह यह है कि टी20 में आम तौर पर आपके पास छह गेंदबाज होते हैं, और सवाल यह नहीं होता कि किससे गेंदबाजी करवानी है; बल्कि यह होता है कि किससे गेंदबाजी नहीं करवानी है। इस बात ने कप्तानी को लेकर मेरी पूरी सोच ही बदल दी।”
4. ‘कुछ नहीं बदला है, बस कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ है’: नेशनल कॉन्ट्रैक्ट छिनने के बावजूद ODI WC खेलने के लिए तैयार हैं डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने राष्ट्रीय टीम के प्रति अपनी कमिटमेंट को फिर से दोहराया है। उन्होंने साफ किया है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छिनने से उनके अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है। मिडिल ऑर्डर के इस तूफानी बल्लेबाज का इरादा है कि वे लंबे समय तक प्रोटियाज टीम का प्रतिनिधित्व करते रहें और उनकी नजरें 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं।
5. कंगाली की कगार पर विंडीज क्रिकेट! क्रिकेट वेस्टइंडीज ने खिलाड़ियों की फीस में की 25% कटौती
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने खर्चों में कटौती का एक पैकेज घोषित किया है, जिसमें पुरुष खिलाड़ियों की रिटेनर फीस में 25% की कटौती मुख्य है। यह कटौती अक्टूबर 2026 से सितंबर 2027 तक लागू रहेगी। यह बड़ा कदम बोर्ड के बढ़ते घाटे के बीच उसे स्थिर करने के लिए बनाई गई एक बड़ी फाइनेंशियल रीस्ट्रकचेरिंग का मुख्य हिस्सा है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कटौती के साथ-साथ, घरेलू खिलाड़ियों को अब पूरे साल के कॉन्ट्रैक्ट की जगह सात महीने के छोटे कॉन्ट्रैक्ट (अक्टूबर 2026 से अप्रैल 2027 तक) मिलेंगे। यह कदम भारी आर्थिक संकट के कारण उठाया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सितंबर 2025 में खत्म होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए यूएस$28 मिलियन का नेट लॉस बताया है और 2026 के लिए यूएस$26 मिलियन के अतिरिक्त घाटे का अनुमान लगाया है।
6. ‘उन्होंने कोई गलती नहीं की’: चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के कार्यकाल खत्म होने पर आर अश्विन ने किया बचाव
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “सच कहूं तो, मैं अजीत अगरकर को अच्छी तरह जानता हूं और मेरे रिटायरमेंट के समय भी हमारी बात हुई थी। मैंने उन्हें फोन करके बताया कि मैं रिटायर होने वाला हूं, तो उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी फैसला है। असल बात यह है कि इस कार्यकाल में अजीत अगरकर पर कई बड़े फैसले लेने की जिम्मेदारी थी; उन्हें सीनियर खिलाड़ियों को धीरे-धीरे टीम से बाहर करना था, जो आसान काम नहीं है। उनके कार्यकाल में जिन सीनियर खिलाड़ियों को बाहर किया गया, उनमें मैं भी शामिल था, लेकिन इन सब बातों से अलग हटकर मैं यह कहना चाहता हूं कि वे सेलेक्टरों के बहुत अच्छे चेयरमैन रहे हैं। अगर हम देखें कि उन्होंने टीम के लिए क्या-क्या किया है…”
7. 14 पारियों में सबसे तेज 800 रन! ब्रीट्जके ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, नवजोत सिंह सिद्धू की भी बराबरी की
गुरुवार, 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल (वनडे) मैच में दक्षिण अफ्रीका की 67 रनों की शानदार जीत के दौरान, दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके (Matthew Breetzke) ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। 27 साल के इस खिलाड़ी ने 106 गेंदों पर 112 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल थे। इस पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े और वनडे करियर की सबसे शानदार शुरुआत का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
ब्रीट्जके ने भारत के पूर्व ओपनर नवजोत सिंह सिद्धू के 38 साल पुराने ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। दो शतक और छह अर्धशतकों के साथ, ब्रीट्जके अब सिद्धू के साथ संयुक्त रूप से उस वर्ल्ड रिकॉर्ड के हिस्सेदार बन गए हैं, जिसमें किसी खिलाड़ी की शुरुआती 14 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन (8 बार) बनाने का कारनामा शामिल है।
8. ‘यह सही नहीं है’ – वीरेंद्र सहवाग ने दिग्गज क्रिकेटरों के बेटों से पिताओं की तुलना पर जताई नाराजगी
पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि इस तरह की जांच-परख उन युवा खिलाड़ियों पर भावनात्मक दबाव डालती है जो अभी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। सहवाग के 18 साल के बेटे आर्यवीर ने हाल ही में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय के साथ इंडिया अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ इंडिया अंडर-19 की 3-0 से वनडे सीरीज जीत के दौरान आर्यवीर ने शानदार फॉर्म दिखाया था और तीन मैचों में कुल 109 रन बनाए थे।
सहवाग ने कहा, “जब मीडिया या लोग तुलना करेंगे, तो उन्हें (बच्चों) भी बुरा लगेगा। वह अभी 18 साल का है। मैंने अपने और अपनी टीम के लिए बहुत कुछ किया है, जबकि उसने तो अभी शुरुआत ही की है। इसलिए मुझे लगता है कि यह सही नहीं है।”