CSK का नया हेड कोच बनने के बाद MS Dhoni को लेकर क्या बोले जहीर खान?
आईपीएल 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है।
अद्यतन - सितम्बर 25, 2026 7:57 अपराह्न

IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को हेड कोच नियुक्त किया है। वह फ्रेंचाइजी में स्टीफन फ्लेमिंग को रिप्लेस करेंगे, जो पिछले 18 सालों से टीम के साथ इस भूमिका में काम कर रहे थे। सीएसके ने 21 सितंबर, सोमवार को जहीर की नियुक्ति की घोषणा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए की।
तो वहीं, पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम का हेड कोच बनाने के बाद, जहीर खान ने टीम मैनेजमेंट और एमएस धोनी के रोल के बारे में खुलकर बात की। जहीर ने अपने हालिया एक बयान में कहा कि धोनी की राय उनके लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।
धोनी को लेकर जहीर खान ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही सीएसके के यूट्यूब चैनल पर जहीर खान ने कहा “यह एक स्थापित फ्रेंचाइजी है। कई सालों से यहां कई प्रक्रियाएं चल रही हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि MS धोनी का मार्गदर्शन बहुत अहम होगा। टीम मैनेजमेंट के विजन को देखें तो वह भी उतना ही जरूरी है। यह एक नया सेटअप है, इसलिए कुछ नई चीजें सीखने को मिलेंगी।”
जहीर ने आगे कहा “यह टी20 के दबावों और नई परिस्थितियों को समझने के बारे में है। मुझे लगता है कि खेल विकसित हो रहा है, और यह समय के साथ आगे रहने के बारे में है। जब मैं पिछले कुछ वर्षों में सीएसके की उपलब्धियों पर नजर डालता हूं, तो यह मुख्य रूप से समय के साथ आगे रहने, विभिन्न परिस्थितियों को समझने और उनके अनुकूल ढलने के कारण ही संभव हो पाया है। यह इसी पर आधारित है, बदलते समय के साथ विकसित होने और पूरी टीम में आगे बढ़ने का विश्वास पैदा करने के बारे में है।”
खैर, सीएसके आईपीएल की सफल टीमों में से एक है। टीम ने 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, जबकि खेले गए 10 फाइनल मैचों में से पांच बार की जीत हासिल की। तो वहीं, आईपीएल 2027 के लिए ऑक्शन दिसंबर 2026 में गोवा में होने वाला है। इस ऑक्शन में जहीर खान की भूमिका देखने लायक बात होगी कि वह किस तरह की टीम बनाते हैं?
ये भी पढ़ें – IPL 2027: जहीर खान की कोचिंग में CSK के इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?