IND vs WI 2026, 1st ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs WI 2026, 1st ODI: भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

पहला वनडे 27 सितंबर को खेला जाएगा।

IND vs WI 2026, 1st ODI: match preview (image via getty)
IND vs WI 2026, 1st ODI: match preview (image via getty)

भारतीय क्रिकेट टीम 27 सितंबर, रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे खेलेगी। यह मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।

भारत की टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। केएल राहुल को विकेटकीपर के तौर पर रखा गया है, जबकि ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के अतिरिक्त विकल्प देते हैं।

दूसरी ओर, पहले वनडे के लिए वेस्टइंडीज की टीम भी संतुलित नजर आ रही है। शाई होप कप्तान और विकेटकीपर हैं, जबकि बैटिंग के लिए रोस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्स, जॉन कैंपबेल और कीसी कार्टी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स और शमार जोसेफ तेज गेंदबाजि के विकल्प हैं, जबकि गुडाकेश मोती उनके प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं।

IND vs WI, 1st ODI मैच डिटेल्स

मैच  भारत बनाम वेस्टइंडीज, पहला वनडे, वेस्टइंडीज का भारत दौरा 2026
वेन्यू ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
तारीख और समय  27 सितंबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम: पिच रिपोर्ट

इस मैदान पर अब तक सिर्फ दो मैच खेले गए हैं, जिनमें से पहला मैच 2018 में हुआ था। भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया था, जो कम स्कोर वाला मैच था। टॉस जीतने वाले कप्तान पहले बल्लेबाजी करने और नई पिच का फायदा उठाने का फैसला कर सकते हैं। ओस की कोई समस्या नहीं होगी, और इससे स्पिनरों को गेंद पुरानी होने पर कुछ टर्न और उछाल पाने का मौका मिल सकता है।

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  142
भारत ने जीते 72
वेस्टइंडीज ने जीते  64
नो रिजल्ट/टाई 04/02
सबसे पहले मैच  9 मार्च, 1983 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  1 अगस्त, 2023 (भारत ने जीता)

IND vs WI संभावित प्लेइंग XI

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, अमीर जांगू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान), रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती

close whatsapp