भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बीच हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने जताई गहरी चिंता 

भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बीच हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने जताई गहरी चिंता 

हार्दिक आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर, रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, इस सीरीज के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इंजरी के कारण सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

फिलहाल, वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। हाल में ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ घरेलू व्हाइट बाॅल सीरीज के लिए भारत ए टीम में चुना गया था। लेकिन, अब खबर आ रही है कि ताजा चोट के कारण वह इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

इस बीच पूर्व टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने हार्दिक पांड्या की इंजरी को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा ऑलराउंडर बिना खेले ही चोटिल हो रहा है, जो भारतीय टीम के नजरिए से एक चिंता का विषय है।

हार्दिक पांड्या को लेकर इरफान पठान का बड़ा बयान

पांड्या को लेकर हाल में ही इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा “किसी भी खिलाड़ी के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हार्दिक बिना खेले ही चोटिल हो रहे हैं। आप खेलते हैं, चोटिल हो जाते हैं और फिर रिहैब के दौरान दोबारा चोटिल हो जाते हैं। वह इंडिया A सीरीज से भी बाहर हो गए हैं और इससे मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स का भरोसा नहीं बढ़ेगा। लगातार खेलने और वर्कलोड बढ़ने की वजह से चोटिल होना एक अलग बात है।”

इरफान ने आगे कहा “जब भी मौका मिले, मैनेजमेंट के लिए दो ऑलराउंडर तैयार करना जरूरी है। इसीलिए आप देखेंगे कि नीतीश को सपोर्ट किया जाएगा। अब उनकी जिम्मेदारी है कि वे अच्छा प्रदर्शन करें और फिट रहें। हमने देखा है कि उनका ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है। उनकी पेस बढ़ गई है और उन्होंने अपनी बॉलिंग पर काम किया है। उनकी काम करने की लगन बहुत अच्छी है और मैंने उन्हें फॉलो किया है।”

ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: बुलेट ट्रेन से नागोया पहुंची भारतीय टीम, अब अफगानिस्तान से होगा मुकाबला

close whatsapp