होटल लौटते वक्त टीम बस में गिरे रोहित शर्मा, वायरल हुई वीडियो 

होटल लौटते वक्त टीम बस में गिरे रोहित शर्मा, वायरल हुई वीडियो 

वायरल वीडियो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के बाद की बताई जा रही है।

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए जारी वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ देखा सकता है कि जब रोहित शर्मा टीम बस से होटल जाने के लिए उतरते हैं, तो वह बस में एंट्री करने वाली सीढ़ियों से नीचे गिर जाते हैं। लेकिन, इस दौरान वहां मौजूदा सुर्खियाकर्मियों में तुरंत रोहित को संभाला और खड़ा किया।

इस दौरान विराट कोहली भी रोहित को बस से गिरते हुए देख हैरान रह गए। हालांकि, इस दौरान हिटमैन रोहित को कोई गंभीर चोट नहीं आई। क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उनके फेवरेट क्रिकेटर को ज्यादा चोट नहीं पहुंची।

देखें किस तरह रोहित शर्मा टीम बस में गिरे

भारत ने 8 विकेट से दर्ज की आसान जीत

दूसरी ओर, भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में 8 विकेट से एक आसान जीत दर्ज की। टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स (101) की शतकीय पारी के दम पर, भारत के सामने जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य रखा।

तो वहीं, इस टारगेट को भारतीय टीम ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 41.4 ओवरों में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने 110 रनों की कप्तानी पारी खेली, तो विराट कोहली 88 गेंदों में 139* रन बनाकर नाबाद रहे। मुकाबले में कुलदीप यादव को चार विकेट लेने के चलते ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

खैर, अब दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर, बुधवार को गुवाहटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम पलटवार कर, जीत हासिल करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें – विराट से लेकर सचिन तक, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज 

close whatsapp