28 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - सितम्बर 28, 2026 4:31 अपराह्न

1. फिटनेस ड्रिल वीडियो वायरल होने पर पाकिस्तान महिला टीम की हुई बेइज्जती, कोच वहाब रियाज भी निशाने पर
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अपने काम, फील्डिंग या पूर्व खिलाड़ियों द्वारा दिए गए बयानों के अक्सर चर्चा में बनी रहती है। तो हालिया मामला पाकिस्तान की महिला टीम से जुड़ा है। बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी महिला टीम की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ी जिस तरह की फिटनेस ड्रिल वह रही हैं, उससे वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
वायरल वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि चार महिला क्रिकेटर अजीब तरह से एक-दूसरे के पैर और हाथ पकड़े हुए हैं, जबकि उनकी टीम की साथी खिलाड़ी उनका हौसला बढ़ा रही हैं। यह क्लिप अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से फैल गई और कई यूजर्स ने इस अजीब ड्रिल के लिए सीधे, पाकिस्तानी महिला टीम के हेड कोच वहाब रियाज की आलोचना की।
2. “यही उनकी महानता है” – वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद कामरान अकमल ने की कोहली की तारीफ
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार और नाबाद पारी खेलने के बाद, पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने भारतीय बल्लेबाजी के स्टार विराट कोहली की जमकर तारीफ की। ‘द क्रिकेट न्यूज’ के अनुसार अकमल ने कहा, “असल बात यही है। जुनून, कमिटमेंट और समय के साथ खुद को बदलते रहना, यही उनकी महानता है। वह किसी एक ही दायरे में बंधे नहीं हैं। वह अब वैसी बैटिंग नहीं करते जैसी टीम में आने के शुरुआती दिनों में किया करते थे।”
3. IND vs WI: किंग कोहली का तूफान! 139 रनों की पारी में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, देखें पूरी लिस्ट
विवार, 27 सितंबर को विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें वनडे मैचों में लक्ष्य का पीछा करने का उस्ताद क्यों माना जाता है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में, कोहली ने सिर्फ 88 गेंदों पर नाबाद 139 रनों की शानदार पारी खेली।
10 चौकों और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 9 छक्कों से सजी उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदें बाकी रहते हुए आठ विकेट से शानदार जीत हासिल की। भारत के लिए सीरीज में 1–0 की बढ़त दिलाने के अलावा, कोहली की तूफानी पारी ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़े। 1. सबसे तेजी से 15,000 वनडे रन, 2. किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन, 3. 55वां एकदिवसीय शतक, 4. लिस्ट ‘ए’ में शतक का रिकॉर्ड
4. होटल लौटते वक्त टीम बस में गिरे रोहित शर्मा, वायरल हुई वीडियो
पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए जारी वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद की बताई जा रही है।वीडियो में साफ देखा सकता है कि जब रोहित शर्मा टीम बस से होटल जाने के लिए उतरते हैं, तो वह बस में एंट्री करने वाली सीढ़ियों से नीचे गिर जाते हैं। लेकिन, इस दौरान वहां मौजूदा सुर्खियाकर्मियों में तुरंत रोहित को संभाला और खड़ा किया।
5. Asian Games 2026: बारिश की भेंट चढ़ा क्वार्टर फाइनल; बेहतर रैंकिंग के चलते सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सोमवार, 28 सितंबर को कोरोजी स्पोर्ट्स पार्क में अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो जाने के बाद, भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे) शुरू होने वाले इस मैच में पूरे दिन लगातार बारिश होती रही। मैदान की हालत इतनी बेहतर नहीं हो पाई कि अंपायर खेल शुरू करने की इजाजत दे सकें, इसलिए ऑफिशियल्स के पास मैच को पूरी तरह रद्द करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा।
6. विराट से लेकर सचिन तक, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज
अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने 27 सितंबर, रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में एक और बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। कोहली ने मुकाबले में 139* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेलते हुए, भारत को 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से एक आसान जीत दिलाई।
तो वहीं, यह कोहली के वनडे करियर का 55वां और ओवरलऑल 86वां शतक था। इस शतकीय पारी के साथ वह महान सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के महारिकाॅर्ड के और करीब आ गए। खैर, आज इस खबर में हम आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं: 5. जैक कैलिस (62), 4. कुमार संगाकारा (63), 3. रिकी पाॅन्टिंग (71), 2. विराट कोहली (86), 1. सचिन तेंदुलकर (100)
7. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। चयनकर्ताओं द्वारा तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, वह फिलहाल हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस का आकलन अगले सप्ताह होने वाले दो दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड मैच के आधार पर किया जाएगा। इसी के बाद 9 से 13 अक्टूबर तक किंग्समीड में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला होगा।
साउथ अफ्रीका की पहले टेस्ट के लिए प्रारंभिक टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्क्स एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएट्जी, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिच नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेनने
8. भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी के तीन बैट हुए चोरी
भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर मैदान पर ट्रेनिंग कर रहे थे और इसी दौरान उनके पीठ पीछे कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद उन्होंने नहीं की थी। दरअसल दीपक चाहर के तीन बल्ले मैदान से चोरी हो गए। चाहर के पास एसएस कंपनी के बैट थे, ये प्लेयर एडिशन बैट थे जिनकी कीमत काफी ज्यादा होती है। दीपक चाहर ने जब अपने बैट गायब देखे तो उन्होंने एक वीडियो बनाकर फैंस से पूछा कि अब उन्हें क्या करना चाहिए? दीपक चाहर ने यहां तक पूछ लिया कि क्या उन्हें पीएम मोदी के पास जाना चाहिए या सीएम योगी के पास?