WPL 2027: मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों के रिटेन-रिलीज किए गए खिलाड़ियों और बचे हुए बजट-स्लाॅट के बारे में यहां जानें
WPL के आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन 28 अक्टूबर 2027 को कोच्चि में होगा
अद्यतन - सितम्बर 28, 2026 7:53 अपराह्न

महिला प्रीमियर लीग (WPL) की सभी पांच टीमों ने आगामी प्लेयर मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि WPL 2027 के लिए प्लेयर ऑक्शन अगले महीने 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होने वाला है।
तो वहीं, आज 28 सितंबर, सोमवार तक सभी टीमों के पास खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का आखिरी समय था। पांचों ने कुछ बड़े नामों को रिटेन करने के साथ रिलीज भी किया। हालांकि, अगले महीने होने वाले ऑक्शन में 3.65 करोड़ की सबसे बड़ी राशि लेकर यूपी वाॅरियर्स, नए सिरे से योजना बनाती हुई नजर आएगी।
WPL 2027 ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट:
मुंबई इंडियंस महिला द्वारा रिटेन खिलाड़ी:
नट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, राहिला फिरदौस, संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल, सजना सजीवन, अमेलिया कर
मुंबई इंडियंस महिला द्वारा रिलीज खिलाड़ी:
गुनालन कमलिनी, मिल्ली इलिंगवर्थ, नल्ला रेड्डी, पूनम खेमनार, साइका इशाक, त्रिवेणी वशिष्ठ
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला द्वारा रिटेन खिलाड़ी:
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, एलिसे पेरी, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योषा कुमार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला द्वारा रिलीज खिलाड़ी:
ग्रेस हैरिस, लिन्से स्मिथ, दयालन हेमलता, गौतमी नाइक
दिल्ली कैपिटल्स महिला द्वारा रिटेन खिलाड़ी:
एनाबेल सदरलैंड, शिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मडीवाला, मारिजान काप, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, श्री चरणी
दिल्ली कैपिटल्स महिला द्वारा रिलीज खिलाड़ी:
अलाना किंग, लिजेल ली, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, एडडला स्रुजाना, प्रगति सिंह
गुजरात जायंट्स महिला द्वारा रिटेन खिलाड़ी:
अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जी कलिता, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, किम गार्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर, यास्तिका भाटिया
गुजरात जाइंट्स महिला द्वारा रिलीज खिलाड़ी:
डैनी व्याट हॉज, आयुषी सोनी, तितास साधु, शिवानी सिंह
यूपी वारियर्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी:
दीप्ति शर्मा, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोएबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, तारा नॉरिस
यूपी वारियर्स द्वारा रिलीज खिलाड़ी:
आशा शोभना, डिएंड्रा दाॅतिन, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, एमी जोन्स, क्लो ट्रायॉन
WPL 2027 नीलामी से पहले बची हुई रकम और विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट:
| टीम | बचा हुआ पर्स (INR) | विदेशी स्लाॅट |
| मुंबई इंडियंस विमेंस | 1.00 करोड़ | 1 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू विमेंस | 1.15 करोड़ | 2 |
| दिल्ली कैपिटल्स विमेंस | 1.10 करोड़ | 1 |
| गुजरात जायंट्स विमेंस | 1.25 करोड़ | 1 |
| यूपी वाॅरियर्स | 3.65 करोड़ | 2 |
ये भी पढ़ें – WPL 2027: ल्यूक विलियम्स बने मुंबई इंडियंस के नए हेड कोच, लीजा कैथली की लेंगे जगह