क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर को केपआउन में होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान 

क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर को केपआउन में होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान 

ICC और क्रिकेट साउथ अफ्रीका 14 टीमों और 57 मैचों का पूरा शेड्यूल जारी करेंगे

ICC ODI World Cup 2027 schedule (Image Credit- Twitter X)
ICC ODI World Cup 2027 schedule (Image Credit- Twitter X)

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: वर्ल्ड कप के शेड्यूल का इंतजार कर क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि आईसीसी और क्रिकेट साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2027 के फुल शेड्यूल के बारे में 1 अक्टूबर को केपटाउन में आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शुरू होने की एक साल की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा और 21 नवंबर, 2027 को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा। घोषणा से पहले टूर्नामेंट की सटीक शुरुआत की तारीख अभी तय नहीं हुई है, और आधिकारिक शेड्यूल की पुष्टि होने पर क्रिकट्रैकर हिंदी खबर के माध्यम से इसकी पुष्टि कर देगा।

कुल 57 मैच खेले जाएंगे

बता दें इस आगामी वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों के बीच कुल 57 मैच साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के अलग-अलग मैदानों में पर खेले जाएंगे। शेड्यूल के अलावा आईसीसी 1 अक्टूबर को टिकट बैलेट रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा। हालांकि, उस तारीख को फैन्स सीधे टिकट नहीं खरीद पाएंगे। बैलेट प्रोसेस से यह तय होगा कि टिकट उपलब्ध होने पर उन्हें कैसे बांटा जाएगा।

उम्मीद है कि केप टाउन में इस इवेंट से ठीक एक दिन पहले, 30 सितंबर की क्वालिफिकेशन कटऑफ तारीख तक हिस्सा लेने वाली 14 में से 10 टीमों की पुष्टि हो जाएगी। 1 अक्टूबर को पूरा शेड्यूल जारी होने पर ग्रुप का सही कंपोजिशन, ब्रैकेट की जानकारी और मैच-वेन्यू का बंटवारा सार्वजनिक किया जाएगा।

इस टूर्नामेंट में कई चरणों वाला स्ट्रक्चर होगा, जिसमें 14 टीमें लंबे ग्रुप और नॉकआउट दौर में हिस्सा लेंगी। सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें शुरुआत में ही सुपर सीरीज चरण में शामिल होंगी। इसके बाद, 12 टीमें राउंड 2 में पहुंचेंगी, जहां उन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद सुपर 6 मुकाबलों से सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल में खेलने वाली टीमों के बारे में पता चलेगा।

ये भी पढ़ें – विराट कोहली ने वनडे में शाॅट के हिसाब से चुने 7 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

close whatsapp