29 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - सितम्बर 29, 2026 5:08 अपराह्न

1. भारत की श्री चरणी ने रचा इतिहास, रिकाॅर्ड T20I रैंकिंग अंक हासिल कर बनीं नंबर 1 गेंदबाज
भारत की युवा स्पिन गेंदबाज श्री चरणी (Sree Charani) ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया। बता दें उन्होंने महज 22 साल की उम्र में आईसीसी महिला टी20आई गेंदबाजों में रिकाॅर्ड 817 रेटिंग पाॅइंट हासिल किए हैं। टी20आई में चरणी से पहले अभी तक इतने रेटिंग पाॅइंट, कोई भी महिला गेंदबाज हासिल नहीं कर पाई।
इसके साथ ही चरणी ने नवंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया पेसर मेगन शूट द्वारा हासिल किए गए 806 रेटिंग अंकों को पीछे कर दिया। लगभग 8 साल के लंबे अंतराल के बाद, भारत की युवा स्पिनर ने सर्वाधिक रेटिंग अंक हासिल कर, रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लिया है।
2. वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर चलेगा रोहित शर्मा का बल्ला? हिटमैन का गुवाहाटी में है शानदार रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में जीत हासिल करने के बाद, भारतीय टीम की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होंगी।
रोहित शर्मा ने बरसापारा स्टेडियम में अब तक दो वनडे पारियां खेली हैं। इन दो पारियों में उन्होंने कुल 235 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि वह इस मैदान पर सिर्फ एक बार आउट हुए हैं। इसी वजह से गुवाहाटी में उनका बल्लेबाजी औसत 235.00 का है। रोहित ने यहां 127.72 के शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी दोनों पारियों में अर्धशतक से ज्यादा का स्कोर बनाया है। उनके नाम इस मैदान पर एक शतक और एक अर्धशतक दर्ज है।
3. क्रिकेट फैंस का इंतजार खत्म, 1 अक्टूबर को केपआउन में होगा वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का ऐलान
वर्ल्ड कप के शेड्यूल का इंतजार कर क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि आईसीसी और क्रिकेट साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप 2027 के फुल शेड्यूल के बारे में 1 अक्टूबर को केपटाउन में आधिकारिक घोषणा करेंगे। इसके साथ ही आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शुरू होने की एक साल की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि इस बार आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा और 21 नवंबर, 2027 को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगा।
4. IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स ने पूर्व क्रिकेटर मोहित शर्मा को बनाया नया गेंदबाजी कोच
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज मोहित शर्मा (Mohit Sharma) अब खिलाड़ी के बाद कोच की नई भूमिका में नजर आएंगे। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। वह अगले आईपीएल सीजन से टीम के साथ इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। मोहित ने दिसंबर 2025 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस नियुक्ति की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीम के मुख्य कोच जहीर खान ने मोहित शर्मा के नाम की सिफारिश की थी। मोहित अब एरिक सिमंस की जगह गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
5. Ind U19 vs Aus U19: भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 48 रन से हराया
भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीमों के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट में मेजबान भारतीय युवा टीम ने तीसरे दिन ही पारी और 48 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में जहां लक्ष्य रायचंदानी ने जहां बल्ले से 240 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, गेंद से ईशान ओम ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार विकेट लेते हुए जमकर कहर बरपाया।
6. IND vs WI: गुवाहाटी में विराट कोहली कर सकते हैं एक और बड़ा कारनामा, टूट सकता है सौरव गांगुली का 19 साल पुराना रिकॉर्ड
बता दें कि भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, जिन्होंने 372 छक्के लगाए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर एमएस धोनी हैं, जिन्होंने 222 छक्के लगाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 195 छक्के लगाए हैं, तो सौरव गांगुली ने 189 छक्के लगाए हैं। अब अगर विराट कोहली 115 मैचों में 180 छक्के लगा चुके हैं और गुवाहाटी में भी अगर इसी तरह की बल्लेबाजी करते हैं, जैसे उन्होंने पहले वनडे में किया था, और 10 छक्के लगा देते हैं तो वह सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
7. ‘तब विराट ने बहुत शानदार काम किया’ कोहली के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले हिटमैन रोहित शर्मा
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिश्ते खट्टे-मीठे जैसे रहे हैं। फैंस ने कभी इस रिश्ते में खटास देखी। तो एक समय चीजें इस हद तक गईं कि अनुष्का शर्मा ने रोहित को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स पर पूर्व कप्तान रोहित ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम एक साथ थे। यह तब शुरू हुआ जब हम ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे थे या ऑस्ट्रेलिया दौरे के ठीक बाद जब हम भारत आए और जब भी यह टीवी पर चलता है, हम एक-दूसरे को देखकर हंसते हैं। यह मजेदार है, लोग मसाला चाहते हैं, तो लीजिए।’
8. SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया पर मंडराया क्लीन स्वीप का खतरा, वनडे सीरीज गंवाने के बाद एक और खिलाड़ी हुआ बाहर
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। नाथन एलिस का चोटिल होना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वह जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। लेकिन, अब उनके बाहर होने से कंगारू टीम पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडराने लगा है।