Asian Games 2026, India vs Pakistan Final: स्क्वाॅड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीम और मैच जुड़ी वो हर जानकारी जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए

Asian Games 2026, India vs Pakistan Final: स्क्वाॅड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीम और मैच जुड़ी वो हर जानकारी जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Asian Games 2026, India vs Pakistan Final (Image credit Twitter - X)
Asian Games 2026, India vs Pakistan Final (Image credit Twitter – X)

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने गुरुवार, 1 अक्टूबर को खेले गए सेमीफाइनल में श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराया। अब भारत का सामना गोल्ड मेडल के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 3 अक्टूबर को होगा।

सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी तेजी से 21 गेंदों में 38 रन की पारी खेली।

भारत के गेंदबाजों ने इसके बाद श्रीलंका को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। पूरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने शुरुआत में अहम विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका के बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

भारत और पाकिस्तान मैच कब शुरू होगा

दूसरी ओर, भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल का मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। पाकिस्तान में मैच सुबह 9:30 बजे से देखा जा सकेगा।

पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। ऐसे में अब दोनों टीमें एशियन गेम्स का अभियान गोल्ड मेडल के साथ खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वाॅशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अराफात मिन्हास, साद मसूद, माज सदाकत, अली रजा

कहां देख सकेंगे मुकाबला?

भारत-पाकिस्तान फाइनल का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनलों पर होगा। वहीं दर्शक सोनीलिव ऐप के जरिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: श्रीलंका को 124 रनों से रौंदकर भारत ने गोल्ड मेडल मैच में किया प्रवेश; अब पाकिस्तान से होगी खिताबी जंग

close whatsapp