ICC World Cup 2027 Schedule: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल पर डालें एक नजर

ICC World Cup 2027 Schedule: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप के पूरे शेड्यूल पर डालें एक नजर

भारत आईसीसी वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 7 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image credit Twitter - X)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Image credit Twitter – X)

आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 के लिए भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम सामने आ गया है। 2023 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद, भारतीय टीम की नजर इस बार खिताब जीतने पर होगी। 2027 का टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

भारत को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे शामिल हैं। ग्रुप की एक अन्य टीम का फैसला क्वालिफाइंग मैचों के जरिए होगा।

भारत विश्व कप 2027 में अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 7 अक्टूबर 2027 को केपटाउन में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए खास होगा, क्योंकि 2023 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर बड़ा और जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।

10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का इंतजार हमेशा रहता है। इस बार दोनों टीमें 10 अक्टूबर 2027 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। वनडे विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है। भारत इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।

भारत 14 अक्टूबर को त्शवाने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को ब्लोमफोंटेन में क्वालीफायर ए टीम से मुकाबला होगा। ग्रुप चरण का भारत का आखिरी मैच 24 अक्टूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। यह मुकाबला नए विक्टोरिया फॉल्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

ग्रुप ए में कौन-कौन?

भारत के ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए शामिल हैं। भारतीय टीम ग्रुप चरण के इन सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर, सुपर 7 के बाद नॉकआउट चरण में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 – भारत का शेड्यूल

तारीख मैच स्थान
बुधवार, 07 अक्टूबर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया केप टाउन
शनिवार, 10 अक्टूबर भारत बनाम पाकिस्तान जोहानसबर्ग
बुधवार, 14 अक्टूबर भारत बनाम अफ़गानिस्तान त्श्वाने
शनिवार, 17 अक्टूबर भारत बनाम क्वालिफ़ायर A ब्लोएमफ़ोंटिन
शनिवार, 24 अक्टूबर भारत बनाम ज़िम्बाब्वे विक्टोरिया फ़ॉल्स

ये भी पढ़ें – ‘यहां बात हमेशा भारत की होती है’ – पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच से पहले बोले ईशान किशन

close whatsapp