IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, अंशुल कंबोज का हुआ डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 3rd ODI: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, अंशुल कंबोज का हुआ डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन देखें।

IND vs WI 2026, 3rd ODI: India opted to bat first (image via X)
IND vs WI 2026, 3rd ODI: India opted to bat first (image via X)

न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड ए में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तीन बदलाव किए हैं (नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज खेल रहे हैं) और वेस्टइंडीज ने भी तीन बदलाव किए हैं। नीचे दोनों टीमों की प्लेइंग XI देखें।

टीमें:

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, विटेल लॉज

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अशुल कंबोज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम केरल और गुवाहाटी में खेले गए पिछले दो वनडे मैचों में लगातार जीत हासिल करके आ रही है। उन्होंने दोनों ही मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने पिछले मैच में दोहरा शतक लगाया था। भारतीय टीम इसी लय को बनाए रखने और सीरीज को 3-0 से जीतने की कोशिश करेगी।

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  144
भारत ने जीते 74
वेस्टइंडीज ने जीते  64
नो रिजल्ट/टाई 04/02
सबसे पहले मैच  9 मार्च, 1983 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  30 सितंबर, 2026 (भारत ने जीता)

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम: पिच रिपोर्ट

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अपनी संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, जो शुरुआत से ही बेहतरीन पेस और बाउंस देती है। इस मैदान पर बहुत ज्यादा वनडे मैच तो नहीं खेले गए हैं, लेकिन यहां काफी आईपीएल क्रिकेट खेला गया है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे बल्लेबाज खेल की शुरुआती स्टेज में आसानी से रन बना पाते हैं।

यह भी पढ़ें – टूटा गेल का 13 साल पुराना रिकॉर्ड, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 79 गेंदों में 188* रन ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

close whatsapp