बड़ी खबर! वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बने
एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं सूर्यवंशी
अद्यतन - अक्टूबर 3, 2026 9:26 अपराह्न

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इतिहास रच दिया है। बता दें अब वह सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को मैन्स क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच निशिन के कारोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला गया।
गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराया। तो वहीं, गोल्ड मेडल जीतते ही सूर्यवंशी जो भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने सबसे कम उम्र में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा दिया। जब उन्होंने गोल्ड मेडल जीता, तो उनकी उम्र 15 साल और 6 महीने थे।
उन्होंने इस मामले में शूटर सौरभ चौधरी को पीछे कर दिया है, जिन्होंने जकार्ता में हुए एशियन गेम्स 2018 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, एशियन गेम्स में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय का रिकॉर्ड अभी भी सौरभ चौधरी के नाम है, क्योंकि सूर्यवंशी को यह गोल्ड मेडल क्रिकेट इवेंट में टीम हिस्से के तौर पर मिला।
फाइनल में कैसा रहा सूर्यवंशी का प्रदर्शन?
दूसरी ओर, एशियन गेम्स फाइनल मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। हालांकि, फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना पाए। हालांकि, टीम के लिए अभिषेक शर्मा 61 रनों की पारी खेली, तो तिलक वर्मा 51* रन बनाकर नाबाद रहे और भारत का स्कोर 200 के पार लगाया।
इसके जबाव में पाकिस्तान क्रिकेट टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 192 रन ही बना पाई व मैच में उसे 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए मिडिल ऑर्डर में हसन नवाज ने 51 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई। भारत के लिए अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें – केएल राहुल ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकाॅर्ड शतक लगाकर एलीट लिस्ट में हुए शामिल