IND vs WI: शे होप की कप्तानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने भारत को तीसरे वनडे में 5 विकेट से हराया
भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम की
अद्यतन - अक्टूबर 3, 2026 11:18 अपराह्न

West Indies tour of India, 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी वनडे सीरीज की तीसरा मैच 3 अक्टूबर को पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में कप्तान शे होप की कप्तानी पारी के चलते पांच विकेट से जीत हासिल की।
भारत से मिले 352 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए होप ने 143 गेंदों में 17 चौके व 3 छक्के की मदद से 162* रनों की तूफानी पारी खेली। हालांकि, इस हार के बावजूद भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम की।
भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरे वनडे मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बात करें, तो भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर कुल 351 रन बनाए। हालांकि, मुकाबले में भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान शुभमन गिल 1 और विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौटे।
लेकिन, भारत के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 92 और रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रनों की पारी खेलकर, टीम की बल्लेबाजी को संभालकर अंत में केएल राहुल ने 87 गेंदों में 129* रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पेसर जेडन सील्ड को 3 विकेट मिले। इसके अलावा कीमो पाॅल को 2 और गुडाकेश मोती को 1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब वेस्टइंडीज भारत से मिले 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। होप ने 162* रनों की पारी खेली, तो आमिर जांगू ने 67 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमन धीर को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें – Asian Games 2026: ये 3 गेंदबाज रहे विकेट लेने में सबसे आगे