Irani Cup 2026: ईरानी कप में इन 3 बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन
ईरानी कप में इन तीन बल्लेबाजों ने बल्ले से छोड़ी छाप
अद्यतन - अक्टूबर 4, 2026 5:46 अपराह्न

ईरानी कप 2026 का मुकाबला 1 से 4 अक्टूबर के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच खेला गया। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में दोनों टीमों के कई बल्लेबाजों ने अहम पारियां खेलीं, लेकिन तीन बल्लेबाज रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहे। आइए जानें इस तीन बल्लेबाजों के बारे में:
3. पारस डोगरा – 75 रन
जम्मू-कश्मीर के अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा ने पहली पारी में टीम के लिए महत्वपूर्ण 75 रन बनाए। उन्होंने 143 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 1 छक्का लगाया। डोगरा ने अब्दुल समद के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 101 रन की अहम साझेदारी की।
इस साझेदारी ने जम्मू-कश्मीर को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में मदद की। हालांकि, दूसरी पारी में डोगरा का बल्ला नहीं चला और वह खाता खोले बिना आउट हो गए। जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम भी दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
2. अब्दुल समद – 77 रन
अब्दुल समद इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 88 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था। उन्होंने पारस डोगरा के साथ 101 रन की साझेदारी की। दूसरी पारी में समद ने 20 रन बनाए। इस तरह उन्होंने दोनों पारियों में कुल 77 रन बनाए। उनका औसत 38.50 रहा। हालांकि, उनकी यह कोशिश टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं थी।
1. रविचंद्रन स्मरण – 203 रन
रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण इस मुकाबले के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने पहली पारी में 83 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का था। दूसरी पारी में स्मरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 131 गेंदों पर नाबाद 126 रन बनाए। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 15 चौके और 5 छक्के लगाए।
नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए स्मरण ने मुकेश चौधरी के साथ नौवें विकेट के लिए नाबाद 109 रन की साझेदारी भी की। दोनों पारियों को मिलाकर स्मरण ने कुल 203 रन बनाए और उनका औसत 101.50 रहा। उनकी शानदार बल्लेबाजी रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत में अहम साबित हुई।
ये भी पढ़ें – IND vs WI 2026, ODI Series: बल्ले से इन 3 खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, देखें टॉप रन-स्कोरर्स की लिस्ट