करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

पुरानी तस्वीर देखने के बाद अय्यर को अपनी और फैन की मुलाकात याद आ गई

Shreyas Iyer (Image credit Twitter - X)
Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20 लीग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें अय्यर एक फैन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फैन ने अय्यर को करीब एक दशक पुरानी तस्वीर दिखाई, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे थे।

फैन ने बताया कि यह तस्वीर साल 2015 की है। तस्वीर देखने के बाद अय्यर शुरुआत में उस घटना और फैन को पहचान नहीं पाए। हालांकि, कुछ देर तक तस्वीर को ध्यान से देखने के बाद उन्हें पुरानी मुलाकात याद आ गई।

वीडियो में अय्यर का अंदाज काफी सहज और मजाकिया नजर आया। जब उन्हें पुराने फैन का चेहरा कुछ जाना-पहचाना लगा, तो उन्होंने मजाक करते हुए कहा, “अभी तेरा चेहरा याद आया मेरेको, दाढ़ी आ गई है।”

अय्यर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आई। फैन के चेहरे में इतने सालों में आए बदलाव को लेकर अय्यर का मजाकिया अंदाज लोगों को पसंद आया और देखते ही देखते यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

देखें श्रेयस अय्यर की यह वायरल वीडियो

पुरानी तस्वीर ने दिलाई याद

इस वीडियो ने अय्यर के शुरुआती क्रिकेट करियर की भी याद दिला दी। एक साधारण फैन के साथ उनकी यह पुरानी मुलाकात आज भी यादगार बनी हुई है। तस्वीर देखकर अय्यर का उस पल को याद करना फैंस के लिए भी खास रहा।

दूसरे टी20 से पहले वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया, जब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज जारी है। दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच की तरह इस मैच में श्रेयस अय्यर कप्तानी पारी खेलना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें – 2027 विश्व कप खेल सकते हैं भुवनेश्वर कुमार? अश्विन ने बताया वापसी का रास्ता

close whatsapp