9 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2026 4:31 अपराह्न

1. T20 सेटअप में वापसी के बाद क्या 2027 विश्व कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? पूर्व कप्तान के बयान से अटकलें हुईं तेज
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस फैसले पर पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने संकेत दिया कि चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर को टीम में शामिल करते समय 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को भी ध्यान में रखा होगा।
2. IND vs NZ: चोट से सिर्फ भारत ही नहीं न्यूजीलैंड भी परेशान, टी20 सीरीज से दो खिलाड़ी हुए बाहर
न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस महीने होने वाली मल्टी-फाॅर्मेट सीरीज के लिए मंच सज चुका है। इस बार मैन इन ब्लू न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20आई, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। भारत के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी।
दूसरी ओर, टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि दो खिलाड़ी इंजरी के कारण भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। चोट के कारण मार्क चैपमैन और जैकरी फूक्स भारत के खिलाफ T20I सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि सितंबर 2026 में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान चैपमैन की बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी और वे ODI सीरीज शुरू होने तक उपलब्ध नहीं रहेंगे।
3. क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? जानें बल्लेबाजी कोच ने क्या कहा
भारत बनाम वेस्टइंडीज रांची में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले, टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच ने प्री मैच काॅन्फ्रेंस में कहा “सच कहूं तो, जब आप खिलाड़ियों को टेस्ट करते हैं और अगर आप जीतते हैं, तो यह जारी रहता है। अगर आप हार जाते हैं, तो उस बैलेंस को बनाए रखने के बीच एक बहुत पतली लाइन होती है। इसलिए हम कुछ बदलाव करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि हमारे पास होनहार खिलाड़ी हैं।” इस तरह से उन्होंने गोल-मोल जवाब देते हुए टीम मैनेजमेंट की उसी बात को दोहरा दिया कि फिलहाल वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलने वाला है। उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
4. IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 9 अक्टूबर, शुक्रवार को रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी। तो वहीं, इस मुकाबले में कैरेबियाई टीम की नजर वापसी कर, सीरीज में 1-1 की बराबरी करने पर होंगी।
5. IND vs WI 2026, 2nd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20आई मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड
IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)
| मैच खेले | 33 |
| भारत ने जीते | 22 |
| वेस्टइंडीज ने जीते | 10 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01/00 |
| सबसे पहले मैच | 12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता) |
| हालिया मैच | 6 मार्च, 2026 (भारत ने जीता) |
6. IND vs WI 2026, 2nd T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची: पिच रिपोर्ट
रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स मुख्य रूप से क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेट के मैचों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां चार टी20आई मैच भी खेले गए हैं। इनमें से सबसे हालिया मैच 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि कोई भी टीम कभी 180 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। यह इस बात का सबूत है कि यह पिच बॉलर्स के लिए कितनी अच्छी हो सकती है, खासकर ऐसे दौर में जब बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री लगाते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। एक बैलेंस्ड मैच होने की उम्मीद है।
7. AUS W vs BAN W: मेगन शूट का कारनामा, वनडे में 150 विकेट लेने वाली बनीं तीसरी ऑस्ट्रेलियाई महिला गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच ब्रिस्बेन में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शट ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिसमें 4 मेडन ओवर भी शामिल थे। इस स्पेल के साथ ही उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
8. अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मिली इस टीम में एंट्री, सिर्फ 4 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी की कप्तानी में खेलेंगे
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को 2026-27 रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए सौराष्ट्र की टीम में एंट्री मिली है। सौराष्ट्र को पहला मैच छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलना है। इस बार सौराष्ट्र की टीम की कप्तानी जयदेव उनादकट करेंगे। भारत की वेस्टइंडीज पर 2-1 से वनडे सीरीज जीत के बाद, अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
सौराष्ट्र की रणजी टीम
जयदेव उनादकट (कप्तान), रवींद्र जडेजा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, जय गोहिल, चेतन सकारिया, अंकुर पनवार, सम्मर गज्जर, पार्थ भुत, विश्वराजसिंह जडेजा, हेतविक कोटक, नील पंड्या, अर्थ यादव और तरंग गोहेल