IND vs WI: दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर
मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2026 6:41 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज 9 अक्टूबर, शुक्रवार को जारी टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर मेजबान भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं, इस मैच के लिए कैरेबियाई टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मैथ्यू फाॅर्ड की जगह मुकाबले में गुडाकेश मोती को जगह मिली है। जबकि पहले मैच में 8 विकेट से जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमार जोसेफ
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची: पिच रिपोर्ट
रांची का जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स मुख्य रूप से क्रिकेट के टेस्ट फॉर्मेट के मैचों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां चार टी20आई मैच भी खेले गए हैं। इनमें से सबसे हालिया मैच 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि कोई भी टीम कभी 180 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। यह इस बात का सबूत है कि यह पिच बॉलर्स के लिए कितनी अच्छी हो सकती है, खासकर ऐसे दौर में जब बल्लेबाज आसानी से बाउंड्री लगाते हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है। एक बैलेंस्ड मैच होने की उम्मीद है।
IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)
| मैच खेले | 33 |
| भारत ने जीते | 22 |
| वेस्टइंडीज ने जीते | 10 |
| नो रिजल्ट/टाई | 01/00 |
| सबसे पहले मैच | 12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता) |
| हालिया मैच | 6 मार्च, 2026 (भारत ने जीता) |
ये भी पढ़ें – U19 Asia Cup 2026: दिवाली के दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाक मुकाबला, देखें अंडर-19 एशिया कप का फुल शेड्यूल