10 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

10 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

IND vs WI (Image Credit- Twitter X)
IND vs WI (Image Credit- Twitter X)

1. IND vs WI: रिकाॅर्ड रनचेज करते हुए वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में भारत को 6 विकेट से हराया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने अपने टी20 इतिहास में भारत के लिए बेस्ट स्कोर चेज करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की और टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 250 रनों का एक मजबूत लक्ष्य कैरेबियाई टीम के सामने जीत के लिए रखा, लेकिन जबाव में शाई होप (102* रन, 45 गेंद) की कप्तानी के पारी के चलते वेस्टइंडीज ने इस टारगेट को 18.3 ओवर में 4 विकेट हासिल कर लिया।

2. स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, स्टीव वाॅ को पीछे छोड़ बने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। 9 अक्टूबर 2026 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्टीव वॉ ने अपने टेस्ट करियर में 10,927 रन बनाए थे। स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 25 रन बनाकर इस आंकड़े को पार किया।

3. Ranji Trophy 2026-27 का आगाज 11 अक्टूबर से, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबले

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सीजन की शुरुआत रविवार, 11 अक्टूबर से होने जा रही है। इस बार देशभर में 38 टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। शुरुआती दौर में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। रणजी ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबलों का टीवी प्रसारण जियोस्टार नेटवर्क के स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। इसके लिए सदस्यता की जरूरत हो सकती है। इस तरह घरेलू क्रिकेट के प्रशंसक पूरे सीजन के दौरान अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकेंगे।

4. 3 लोग जो भारतीय टीम का अगला चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में सबसे आगे

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अब पुरुष क्रिकेट टीम के नए मुख्य चयनकर्ता की तलाश में है। अजित अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को समाप्त हो गया। उन्होंने अपने कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं किया, जिसके बाद बोर्ड ने नए उम्मीदवार की तलाश शुरू कर दी है, जिसमें ये तीन उम्मीदवार सबसे आगे नजर आ रहे हैं। 1. पार्थिव पटेल, 2. समीर दिघे, 3. रमेश पोवार

5. U19 Asia Cup 2026: दिवाली के दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाक मुकाबला, देखें अंडर-19 एशिया कप का फुल शेड्यूल

हाल में ही एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने आगामी अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में दिवाली वाले दिन भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगी। बता दें इस बार यह टूर्नामेंट ओमान में 4 से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट के सभी मैच मस्कट के अल अमेरात में स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 1 और ओमान क्रिकेट ग्राउंड 2 पर खेले जाएंगे।

6. IND vs WI, 2nd T20I: संजू सैमसन का ताबड़तोड़ अर्धशतक, भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बना दिया बेस्ट स्कोर

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य दिया है। रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्पलेक्स में वेस्टइंडीज से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। यह भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है।

7. IND vs WI 2nd T20: हार के बावजूद कप्तान श्रेयस ने 2 भारतीयों की जमकर की तारीफ, पिच को लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम को को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए। 250 रन के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। लेकिन इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के 2 खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। अय्यर ने गेंदबाजी में 3 विकेट लेने वाले मयंक यादव और बल्ले से 82 रनों की दमदार पारी खेलने वाले संजू सैमसन की प्रशंसा की।

8. PAK vs SL: पहले टी20 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। यहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 9 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने कप्तान साहिबजादा फरहान (89 रन, 53 गेंद) की कप्तानी पारी के चलते 4 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान ने इस टारगेट को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

close whatsapp