भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए हुआ न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर को मिली कमान 

भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए हुआ न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, मिचेल सेंटनर को मिली कमान 

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से ऑकलैंड में होगी

New Zealand Team (Image Credit- Twitter X)
New Zealand Team (Image Credit- Twitter X)

New Zealand Team Announce for ODI Series vs India: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आज 11 अक्टूबर, रविवार को भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम कमान अुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल सेंटनर को सौंपी गई है। वहीं, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट वनडे टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं।

रचिन रवींद्र भी कंधे की चोट के बाद वापसी को तैयार हैं। इसके अलावा जैक फूक्स, विल ओ’रूर्के काफ और बेन सियर्स टखने की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। न्‍यूजीलैंड ने भारत वनडे सीरीज के लिए दो हिस्‍सों में टीम घोषित की है। न्यूजीलैंड ने पहले तीन वनडे और आखिरी दो मैचों के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है।

बता दें कि भारत बनाम न्‍यूजीलैंड वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से होगी। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सेंटनर दोनों टीमों को लीड करेंगे, जबकि चौथे और पांचवें वनडे के लिए सात और खिलाड़ी ग्रुप में शामिल होंगे, क्योंकि टीम का एक हिस्सा अगली टेस्ट सीरीज की तैयारी शुरू करने के लिए वेलिंगटन के लिए रवाना होगा।

पहले, दूसरे और तीसरे वनडे के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्‍तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेट कीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर।

चौथे और पांचवें वनडे 5 के लिए न्‍यूजीलैंड की टीम

मिचेल सेंटनर (कप्‍तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेट कीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

ये भी पढ़ें – न्यूजीलैंड की फिर बढ़ी मुश्किलें, स्टार गेंदबाज भारत सीरीज से हुआ बाहर

close whatsapp