कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ग्लेन मैक्सवेल? जानें उनकी कमाई का पूरा लेखा-जोखा

कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं ग्लेन मैक्सवेल? जानें उनकी कमाई का पूरा लेखा-जोखा

क्रिकेट से लेकर ब्रांड विज्ञापनों तक, जानें ग्लेन मैक्सवेल की कमाई के प्रमुख साधन

glenn maxwell (Image credit Twitter - X)
glenn maxwell (Image credit Twitter – X)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn maxwell) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है। मैदान पर बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले मैक्सवेल कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ आईपीएल और दूसरी टी20 लीग में खेलकर करोड़ों रुपये कमाए हैं। इसके अलावा उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड विज्ञापनों से भी आता है।

ग्लेन मैक्सवेल के पास कितनी है संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 में ग्लेन मैक्सवेल की कुल संपत्ति लगभग 110 से 150 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। हालांकि, उनकी कुल संपत्ति का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। मैक्सवेल लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। क्रिकेट से मिलने वाली फीस, अलग-अलग लीग के अनुबंध और विज्ञापन उनकी कमाई के मुख्य साधन हैं।

आईपीएल से भी की करोड़ों की कमाई

ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 14.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद 2022 से 2024 तक उन्हें हर सीजन 11 करोड़ रुपये मिले।

वहीं, आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल के अलग-अलग सीजन में मिले अनुबंधों की कुल रकम 100 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है।

क्रिकेट के अलावा मैक्सवेल अपनी निजी जिंदगी और लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह अपनी पत्नी विनी रमन और परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

मैक्सवेल की लोकप्रियता के कारण कई ब्रांड उनके साथ काम करते हैं। हालांकि, विज्ञापनों से उनकी सालाना कमाई की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं है। क्रिकेट में लंबे करियर और लगातार मिले बड़े अनुबंधों ने उन्हें आर्थिक रूप से सफल खिलाड़ियों में शामिल किया है।

ये भी पढ़ें – रिटायरमेंट से पहले अपने देश में वर्ल्ड कप खेलना सौभाग्य की बात: सिकंदर रजा

close whatsapp