बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल 

बड़ी खबर! न्यूजीलैंड दौरे से पहले पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलेंगे शुभमन गिल 

इससे गिल की तैयारियों को और ज्यादा मजबूती मिलेगी

SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty)
SL vs IND: Shubman Gill Likely to Miss Batting in Warm-Up Match Against Sri Lanka XI Due to Finger Injury (image via getty)

रणजी ट्राॅफी 2026-27 के जारी सीजन का पहला राउंड 11 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट व वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पंजाब के लिए एक रणजी मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फाजिल्का के 27 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज, 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले, पंजाब की ओर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना दूसरा एलीट ग्रुप ए मैच खेलेंगे। यह मैच न्यू चंडीगढ़ के PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड A में खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी में पंजाब का मुकाबला रविवार (18 अक्टूबर) से छत्तीसगढ़ से होगा। इस नए सीजन के अपने पहले मैच में, जो इस हफ्ते की शुरुआत में मुल्लांपुर में असम के खिलाफ खेला गया था, पंजाब का मुकाबला ड्रॉ रहा था, लेकिन पहली पारी में बढ़त हासिल करने की बदौलत उन्हें तीन अंक मिले।

भारतीय टेस्ट टीम में गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं, अब वह पंजाब के लिए छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। वह पंजाब टीम में जहानप्रीत सिंह की जगह खेलेंगे, जिन्होंने पहले मैच में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली थी।

यह पहली बार होगा जब शुभमन गिल पूर्व अंडर-19 कैप्टन उदय सहारन की कप्तानी में कोई रणजी मैच खेलेंगे। सहारन इस रणजी सीजन पंजाब टीम की घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में अगुवाई कर रहे हैं। देखने लायक बात होगी कि छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में शुभमन गिल बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं?

आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर हुए गिल

दूसरी ओर, शुभमन गिल न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज की तैयारियों की वजह से आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे 15 नवंबर को खत्म होगा, जबकि दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। इस वजह से उन्हें तैयारी करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा, जिस वजह से ना सिर्फ गिल, बल्कि बुमराह को तो पूरी वनडे सीरीज से ही बाहर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें – SM Trends: 17 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

close whatsapp