25 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

25 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2027: धोनी ने स्वीकार की सीएसके की नाकामी, आरसीबी की सफलता पर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले दो सीजन के खराब प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी ने माना कि उनकी टीम पिछले दो सालों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

वहीं, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की लगातार दो खिताबी जीत की तारीफ भी की। धोनी ने यह बातें 24 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। धोनी ने कहा कि कोई टीम कागज पर कितनी भी मजबूत क्यों न हो, लेकिन मैदान पर उसका प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखता है। खासकर टी20 क्रिकेट में छोटी गलतियां भी मैच का नतीजा बदल सकती हैं।

2. WPL 2027: ऑक्शन इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, फ्रेंचाइजियों की रहेंगी नजरें

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी 28 अक्टूबर को कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होने जा रही है। इस बार नीलामी में कुल 146 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं, जिनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। पांचों फ्रेंचाइजियां अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए कई खिलाड़ियों पर बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं।

इस बार नीलामी में कुछ ऐसी विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और अनुभव को देखते हुए फ्रेंचाइजियों के बीच उन्हें खरीदने की होड़ देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं उन पांच विदेशी खिलाड़ियों के बारे में, जिन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है। 1. डैनी वायट-हॉज, 2. क्लो ट्रायोन, 3. सोफी मोलिन्यू, 4. चमारी अटापट्टू, 5. सोफिया डंकले

3. पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम, विराट-बुमराह को नहीं दी जगह

जुलाई 2026 में क्रिकेट से रिटायर होने वाले पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने हाल में ही अपनी ऑल टाइम बेस्ट भारतीय टेस्ट टीम का चयन किया है। रहाणे ने इस टीम में नंबर चार के लिए दिग्गज सचिन तेंदुलकर को जगह दी। जबकि पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली को नजरअंदाज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी।

अंजिक्य रहाणे द्वारा चुनी गई भारत की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग 11

मुरली विजय, शिखर धवन, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा

4. क्या IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? थाला ने खुद दिया जबाव

बेंगलुरू में एक हेल्थकेयर इवेंट में पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक न्यूज एजेंसी के अनुसार कहा, “मुझे पहले जांच करवानी होंगी, डॉक्टरों को मुझे रिपोर्ट देनी होगी और दिसंबर से पहले मुझे फैसला लेना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने की स्थिति में हूं या नहीं।” इस एवेंट में धोनी ने आगे कहा “आपको (डॉक्टरों) सुनिश्चित करना होगा कि मेरे साथ सबकुछ ठीक हो और मेरे जैसी विटेंज गाड़ी सड़क पर ठीक से चले। इसलिए दबाव डॉक्टरों पर है, मुझपर नहीं।”

5. पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने किया कमाल, वकार यूनिस और शोएब अख्तर को पीछे छोड़ा

पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

शाहीन अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट लेने की यह उपलब्धि अपने 80वें मैच में हासिल की। इस मामले में वह पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलैन मुश्ताक से पीछे रहे, जिन्होंने केवल 78 मैचों में यह मुकाम हासिल किया था। इस तरह सकलैन मुश्ताक पाकिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

6. NZ A vs IND A: केएल-यशस्वी फिर फेल, पडिक्कल-सुदर्शन ने पारी को संभाला, दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड से 98 रन पीछे भारत

न्‍यूजीलैंड ए और भारत ए के बीच चार दिवसीय पहला टेस्‍ट लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में रविवार को दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक दो विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल (5) और केएल राहुल (4) भारत की दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। वहीं, देवदत्‍त पडिक्‍कल नाबाद 56 और साई सुदर्शन नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्‍यूजीलैंड ने इस मैच में पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त हासिल की थी। इस तरह टीम इंडिया अभी भी 98 रन पीछे है।

7. IND vs NZ: जारी टी-20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, यह गेंदबाज पूरी सीरीज से हुआ बाहर

भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें मैनेजमेंट ने टीम वर्कलोड के चलते तेज गेंदबाज मैट हेनरी को टी20 सीरीज के बचे हुए तीन मैचों से आराम देने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के इस फैसले के चलते हेनरी सीरीज के आखिरी तीन मैचों से बाहर हो गए हैं।

8. NZ vs IND 2026:  वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर खिलाने पर मचा बवाल, पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने उठाए सवाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। हालांकि, वह नंबर तीन पर खेले और 4 रन बनाकर आउट हुए। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर व कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने सवाल उठाए। कार्तिक के मुताबिक वैभव की ताकत ओपनिंग है तो फिर उन्हें नंबर 3 पर नहीं खिलाया जाना चाहिए था। उन्होंने मैच के बाद ब्रॉडकास्ट पर कहा कि वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग में अच्छा है, उसने बीच के ओवरों में बल्लेबाजी नहीं की है, उन्होंने कहा कि वो एक युवा बच्चा है, जिसने सिर्फ एक तरह से बल्लेबाजी की है। टीम में अनुभवी खिलाड़ी किसलिए होते हैं, इसलिए कि वो अलग भूमिकाएं निभा सकें, उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि आपने मैच जीत लिया, लेकिन अगर आप सूर्यवंशी को खिला रहे हैं, तो उनसे ओपनिंग करनी चाहिए थी।

close whatsapp