तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी में धोनी और युवराज जैसे ही क्वालिटी है: सुरेश रैना
तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की शानदार बल्लेबाजी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में जीत हासिल की
अद्यतन - अक्टूबर 27, 2026 11:37 पूर्वाह्न

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने हाल में ही तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी की तुलना पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह और एमएस धोनी से करते हुए बड़ा बयान दिया है। रैना का मानना है कि तिलक-नीतीश की जोड़ी में धोनी और युवराज जैसे ही क्वालिटी है।
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जब भारत 181 रनों का पीछा कर रही थी। तो भारत को जीत के लिए आखिरी पांच ओवरों में जीत के लिए 68 रनों की जरूरत थी। भारत के टाॅप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज आउट हो चुके थे।
लेकिन, इसके बाद तिलक-नीतीश की जोड़ी ने 30 गेंदों में 69* रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को 4 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान तिलक ने 26 गेंदों में नाबाद 61* रन बनाए, तो नीतीश ने 13 गेंदों में नाबाद 26* रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। तो वहीं, दोनों के इस जिताऊ प्रदर्शन के बाद पूर्व ऑलराउंडर ने दोनों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सुरेश रैना ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही द क्रिकेट न्यूज के हवाले से रैना ने कहा “नहीं, भारत इस समय बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उदाहरण के लिए तिलक वर्मा को ही ले लीजिए। जब युवी पा (युवराज सिंह), धोनी भाई (एमएस धोनी) और मैं 5, 6, 7 और 8 नंबर पर बल्लेबाजी करते थे, तो हममें एक खास जुनून होता था, और मुझे लगता है कि तिलक और नीतीश में भी वही क्वालिटी है। वह एक अलग सोच रखने वाले खिलाड़ी हैं और उन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। वह गेंदबाजी से भी टीम में योगदान दे रहे हैं।”
रैना ने आगे कहा “नीतीश भी अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं, और उनकी यह सकारात्मक सोच देखकर अच्छा लग रहा है। भुवनेश्वर की वापसी भी देखने लायक थी। श्रेयस अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जिस तरह से कप्तानी संभाली जा रही है, मुझे लगता है कि इतने सालों बाद मैंने इस फॉर्मेट में इस तरह की सोच वाला कप्तान देखा है। वह एक अलग विरासत बना रहे हैं, और मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”
ये भी पढ़ें – 27 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से