NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह
मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - अक्टूबर 27, 2026 12:47 अपराह्न

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
सीरीज के पहले दो मैचों में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। तो वहीं, सीरीज में बने रहने के लिहाज से यह मैच न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि, बढ़त के बावजूद इस मैच में भारत की ओर से विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस यह जानने को उत्सुक नजर आए कि वह आखिरी इस मैच क्यों नहीं खेल रहे? तो आइए आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हैं।
इस वजह से तीसरा टी20 नहीं खेल रहे किशन
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच के दौरान किशन को ‘राइट एडक्टर स्ट्रेन’ (जिसे आमतौर पर ‘ग्रोइन स्ट्रेन’ कहा जाता है) हो गया था। वह दूसरे मैच में खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हो पाए थे और तीसरे मैच से पहले भी पूरी तरह फिट नहीं हो सके हैं। इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मैच नहीं खेल रहे हैं।
दूसरी ओर, BCCI ने ईशान किशन वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है, बस इतना कहा है कि मेडिकल स्टाफ उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। एहतियाद के तौर पर किशन की जगह पर कुमार कुशाग्र को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है।
तीसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (NZ): फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन
भारत (IND): संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
ये भी पढ़ें – 27 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से