30 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं
अद्यतन - अक्टूबर 30, 2026 4:46 अपराह्न

1. NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद; चौथे टी20 में भारत को 87 रनों से धोया
30 अक्टूबर, शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से करारी शिकस्त दी। 260 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, संजू सैमसन और ईशान किशन जल्दी आउट हो गए थे, सैमसन 4 रन पर और किशन 0 रन पर। ये दोनों विकेट जैकब डफी ने लिए। पूरी भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी।
2. Hong kong sixes 2026: पाकिस्तान के सामने भारत ने टेके घुटने, 3.5 ओवर में गंवाया मुकाबला
जारी हांगकांग इंटरनेशनल सिक्सेस टूर्नामेंट 2026 में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए ग्रुप सी मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 88 रन बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 3.5 ओवर में दो विकेट पर 92 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
3. गौतम गंभीर को कोचिंग रोल के लिए 4 IPL फ्रेंचाइजियों का ऑफर, KKR और RR भी शामिल
खबरों के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स समेत इंडियन प्रीमियर लीग की चार फ्रेंचाइजियों ने 2028 के आईपीएल सीजन के लिए पोटेंशियल कोचिंग रोल्स को लेकर भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर से कॉन्टैक्ट किया है। यह बात तब सामने आई है, जब गंभीर 2027 के वनडे विश्व कप तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ कॉन्ट्रैक्ट से बंधे हुए हैं।
4. IPL 2027 के लिए MI में उथप्पा, मैक्लेनाघन और कुलकर्णी की हुई वापसी; कोचिंग स्टाफ में हुए बड़े बदलाव!
इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग सेटअप में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच नियुक्त किया है।
5. राशिद खान ने T20आई क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 29 साल बाद एक बार फिर से इतिहास को दोहराया गया। बता दें अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच जारी सीरीज के दूसरे टी20 मैच में राशिद खान ने इतिहास रच दिया है। 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की शानदार ‘डेजर्ट स्टॉर्म’ पारी को कौन भूल सकता है? यह इस मैदान पर हुए सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक है।
लेकिन, अब 29 साल बाद फिर से शारजाह के समृद्ध क्रिकेट इतिहास में एक और शानदार अध्याय जुड़ गया। बता दें अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने मैन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर 200 विकेट पूरे किए और वह मैन्स क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।
6. NZ vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ ODI सीरीज से बाहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की पुरानी चोट के कारण सीरीज के सभी पांच मैचों से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार, कृष्णा का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, और अब उन्हें ‘रिटर्न टू प्ले’ से जुड़ा जरुरी असेसमेंट पूरा करना होगा।
चयनकर्ताओं ने फिलहाल वनडे टीम में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को शामिल न करने का फैसला किया है, बल्कि वे चाहते हैं कि कृष्णा ‘इंडिया ए’ के जरिए मैदान पर वापसी करें।
7. चौथे T20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ये गेंदबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर
भारत के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें इंजरी के कारण तेज गेंदबाज लाॅकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) बची टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच 30 अक्टूबर, शुक्रवार को एडन पार्क में खेला जाएगा।
दूसरी ओर, फर्ग्यूसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मैट फिशर को टीम में शामिल किया है। फर्ग्यूसन को दूसरे टी20 मैच के दौरान सीधे पैर में काफ इंजरी हुई थी। उन्हें फिर से 22 गज की पट्टी पर लौटने में कम से कम एक सप्ताह का समय लग सकता है।
8. बेथ मूनी बनीं पर्थ स्कॉर्चर्स की नई कप्तान, WBBL 12 में संभालेंगी टीम की बागडोर
महिला बिग बैश लीग (WBBL) के 12वें सीजन से पहले पर्थ स्कॉर्चर्स ने नई कप्तान की घोषणा कर दी है। स्टार बल्लेबाज बेथ मूनी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह लंबे समय से टीम की कप्तानी कर रहीं सोफी डिवाइन की जगह लेंगी। हालांकि, बतौर सीनियर बल्लेबाज सोफी डिवाइन टीम में बनी रहेंगी।