6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - नवम्बर 6, 2026 9:43 पूर्वाह्न

1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन से पहले एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इस डील के जरिए दोनों टीमों के बीच कुल चार खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। यह आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील बताई जा रही है, जिसने दोनों टीमों के समीकरण बदल दिए हैं।
पांच बार की चैंपियन टीम में इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का आना इस ट्रेड डील की सबसे बड़ी खबर है। वे SRH से CSK में आ गए हैं, और उनकी कीमत 13 करोड़ रुपये से घटकर 6 करोड़ रुपये हो गई है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पेस ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स भी SRH से CSK में शामिल हुए हैं, जिनकी मौजूदा कीमत 3 करोड़ रुपये है।
2. वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। खासतौर पर वनडे विश्व कप में कोहली का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बड़े मुकाबलों में दबाव के बीच रन बनाना उनकी सबसे बड़ी ताकत रही है। आइए विराट कोहली की वनडे विश्व कप की उन तीन पारियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। 1. न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन, विश्व कप 2023, 2. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन, विश्व कप 2023, 3. पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन, विश्व कप 2015
3. Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम कॉलेज स्टेडियम में खेले गए एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से हराया। 5 नवंबर 2026 को मुकाबले के चौथे और आखिरी दिन सौराष्ट्र की दूसरी पारी 208 रनों पर सिमट गई। टीम को जीत के लिए 342 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह इसे हासिल करने में नाकाम रही।
4. BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले का वेन्यू बदलने का फैसला किया है। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला वनडे 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इस मुकाबले का आयोजन नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना तय था। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने BCCI से इस मुकाबले को दूसरे स्थान पर आयोजित करने की मांग की थी।
5. NZ vs IND: भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, इस खिलाड़ी की हुई एंट्री
भारत के खिलाफ पांच वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी न्यूजीलैंड टीम की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे कनकशन की वजह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। कॉन्वे की जगह घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी निक केली को बाकी बचे सभी मैचों के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है, जिनके नाम घरेलू क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं।
6. आईसीसी ने किया भारतीय खिलाड़ियों को नजरअंदाज! मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ के लिए पाकिस्तानी ऑलराउंडर हुआ नोमिनेट
ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेटेड खिलाड़ियों की आज घोषणा हुई, जिसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसन, पाकिस्तान के ऑलराउंडर अराफात मिन्हास और वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को अक्टूबर 2026 के लिए ‘आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है।
7. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने चुनी ऑल टाइम 11, गांगुली-द्रविड़ शामिल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने एक ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन बनाई है। आईसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने कॉलम में उन्होंने ओपनर के तौर पर सईद अनवर के साथ सौरव गांगुली का चुनाव किया है। मध्यक्रम में उन्होंने तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमशः ब्रायन लारा और जैक्स कैलिस को रखा है।
इंजमाम-उल-हक की वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीत पाने वाली ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन
सईद अनवर, सौरव गांगुली, ब्रायन लारा, जैक्स कैलिस, मार्टिन क्रो, राहुल द्रविड़, इयान बॉथम, अनिल कुंबले, एलन डोनाल्ड, वकार यूनिस, कर्टली एम्ब्रोस और जोंटी रोड्स (12वें खिलाड़ी)
8. Ranji Trophy 2026-27: इंडिया ए से बाहर होने के बाद बडोनी ने जड़े दो दोहरे शतक
आयुष बडोनी ने सर्विसेज के खिलाफ 7 और 17 रन बनाए, लेकिन गुजरात और झारखंड के खिलाफ मुश्किल पिचों पर लगातार दो दोहरे शतक जड़कर उन्होंने खुद को फिर से खबरों में ला दिया। इस बीच विजय दहिया, जिन्होंने बडोनी को दिल्ली के कोच के तौर पर और लखनऊ सुपर जायंट्स में उनके साथ रहते हुए विकसित होते देखा है, मानते हैं कि बडोनी में बहुत आगे जाने की क्षमता है। दहिया ने दिल्ली और सर्विसेज के बीच मैच ड्रॉ होने के बाद पालम में पत्रकारों से कहा, ‘बडोनी बड़ी चीजों के लिए बना है, लेकिन वो खुद को बहुत सस्ता बेचता है।’ उन्होंने बताया कि सीजन से पहले बडोनी के साथ एक सीधी बातचीत हुई थी, जिसने शायद असर किया है।