IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?

IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?

दोनों टीमों के बीच यह मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा

IND vs NZ Live Streaming (Image credit Twitter - X)
IND vs NZ Live Streaming (Image credit Twitter – X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कोशिश जीत हासिल करके, सीरीज में अपनी स्थिति और मजबूत करने की होगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी।

यह मुकाबला न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। भारतीय फैंस के लिए अच्छी बात यह है कि वे घर बैठे टीवी और मोबाइल दोनों पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे होगी। दोनों टीमों के कप्तान सुबह 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। न्यूजीलैंड में मुकाबला होने के कारण भारतीय दर्शकों को सुबह जल्दी मैच देखना होगा।

टीवी पर कहां देख सकते हैं मुकाबला?

अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। दर्शक सोनी टेन चैनलों के जरिए मुकाबले का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन की जरूत होगी।

मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच?

जो लोग अपने मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।  इसके लिए भी सब्सक्रिप्शन की जरूरत हो सकती है।

फ्री में कैसे देखें मैच?

न्यूजीलैंड और भारत के बीच चौथे वनडे मैच को क्रिकेट फैंस डीडी फ्री डिश पर फ्री में देख सकते हैं। यह मैच डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर 13 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा।

चौथा वनडे दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती होगी। ऐसे में फैंस को दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें – 2018 बॉल टेंपरिंग विवाद को फिर से कुरेदना नहीं चाहते ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श

close whatsapp