IPL 2027: हार्दिक पांड्या की एंट्री से इन 3 खिलाड़ियों का कट सकता है PBKS से पत्ता
हार्दिक के आने से पंजाब किंग्स के टीम संयोजन में हो सकते हैं बड़े बदलाव
अद्यतन - नवम्बर 12, 2026 7:58 अपराह्न

आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड के तहत हार्दिक पांड्या, अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम का हिस्सा बन गए हैं।
इस ट्रेड को बीसीसीआई की मंजूरी भी मिल चुकी है। हार्दिक को इस सीजन के लिए 18 करोड़ रुपये की फीस मिलेगी। इस ट्रेड के बाद पंजाब किंग्स को अपनी टीम का नया संतुलन तैयार करना होगा।
दरअसल, हार्दिक के आने से टीम को एक अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर मिल गया है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। ऐसे में टीम में पहले से मौजूद ऑलराउंडर और दूसरे खिलाड़ियों की जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है, जबकि मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2026 को होगा। ऐसे में पंजाब के पास टीम में जरूरी बदलाव करने के लिए ज्यादा समय नहीं है। हार्दिक पांड्या के आने के बाद PBKS टीम इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बारे में सोच सकती है:
1. मुशीर खान

मुशीर खान उन खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं जिन्हें पंजाब किंग्स रिलीज करने पर विचार कर सकती है। हार्दिक पांड्या के आने से टीम के मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत भारतीय ऑलराउंडर जुड़ गया है। इससे मुशीर जैसे युवा बल्लेबाजी ऑलराउंडर के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
पंजाब के पास पहले से ही श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह और नेहल वढेरा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। ये सभी टीम के अहम बल्लेबाजी विकल्प हैं। ऐसे में मैनेजमेंट अपनी टीम में जगह खाली करने के लिए मुशीर को रिलीज कर सकता है।