NZ vs IND: चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने बनाए 333 रन, विल यंग ने खेली शतकीय पारी
भारत ने मैच में टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया
अद्यतन - नवम्बर 13, 2026 11:22 पूर्वाह्न

न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच आज 13 नवंबर, शुक्रवार को माउंट मौगनुई में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 334 रनों का लक्ष्य रखा है। तो वहीं, न्यूजीलैंड को इस टारगेट तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज विल यंग ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने 108 गेंदों में 14 चौके व 4 छक्के की मदद से 125 रनों की अपने वनडे करियर की बेस्ट पारी खेली।
न्यूजीलैंड बनाम भारत, चौथे वनडे मैच का हाल
मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम के स्टैंड इन कप्तान श्रेयस अय्यर ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए विल यंग (125) और टिम सीफर्ट (58) के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई।
इसके बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट लेना जारी रखा। लेकिन, फिर भी न्यूजीलैंड निर्धारित 50 ओवरों में 333 रन बनाने में सफल रही। साथ ही फिन एलन ने 41, माइकल ब्रेसवेल ने 15 और मिचेल सैंटनर ने 24 रनों की पारी खेली। अंत में क्रिस्टियन क्लार्क ने 22 और काइल जैमीसन ने 19* रनों की पारी खेलकर, टीम का स्कोर 300 के पार लगाया।
दूसरी ओर, भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा अर्शदीप सिंह व नमन धीर को 1-1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या भारत न्यूजीलैंड से मिले इस मजबूत टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड (NZ): टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर
भारत (IND): रोहित शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें – IND vs NZ 4th ODI: फ्री में कैसे देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा वनडे मैच?