NZ vs IND 2026, 5th ODI: पांचवा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 5th ODI: पांचवा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है।

NZ vs IND 5th ODI: Match Preview (image via getty)
NZ vs IND 5th ODI: Match Preview (image via getty)

भारत और न्यूजीलैंड रविवार, 15 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में पांचवें और आखिरी वनडे मैच में आमने-सामने होंगे। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है; टीम ने बारिश से प्रभावित पहले दो मैच जीते थे, जबकि तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए 244 रनों से जीत दर्ज की, जिसमें विल यंग के शतक और मैट हेनरी के 6/27 के शानदार प्रदर्शन का अहम योगदान रहा।

भारत का मिडिल ऑर्डर संघर्ष कर रहा है, और अपने पिछले दो वनडे मैचों में 7 तथा 0 के स्कोर के बाद अब विराट कोहली को पारी को स्टेबिलिटी देनी होगी। रुतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे और उन्हें न्यूजीलैंड के न्यू बॉल बॉलर्स के सामने धैर्य के साथ खेलने की जरूरत होगी। खैर, आइए जानते हैं इस मैच से पहले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में:

NZ vs IND, 5th ODI मैच डिटेल्स

मैच  न्यूजीलैंड बनाम भारत, पांचवा वनडे, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यू बे ओवल, माउंट मौनगानुई
तारीख और समय  15 नवंबर 2026, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

बे ओवल, माउंट मौनगानुई: पिच रिपोर्ट

माउंट मौनगानुई के बे ओवल में नई गेंद स्विंग करेगी, इसलिए ओपनिंग बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा। जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्विंग कम हो जाएगी और बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा। रणनीति यह होनी चाहिए कि पारी के आखिर में तेजी से रन बनाने के लिए विकेट बचाकर रखे जाएं।

NZ vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  127
भारत ने जीते 65
न्यूजीलैंड ने जीते  53
नो रिजल्ट/टाई 08/01
सबसे पहले मैच  14 जून, 1975 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच  13 नवंबर, 2026 (न्यूजीलैंड ने जीता)

NZ vs IND: संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, ​​निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, मैथ्यू फिशर

भारत: रुतुराज गायकवाड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़/मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

यह भी पढ़ें – भारत की शर्मनाक हार पर भड़के गौतम गंभीर, बल्लेबाजों को लेकर कही बड़ी बात

close whatsapp