14 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

14 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

evening cricket news headlines (image via X)
evening cricket news headlines (image via X)

1. NZ vs IND: कुलदीप यादव की रिलीज करने के बाद गुरनूर बरार को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया

19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला जाएगा, और चयन समिति ने इस सीरीज के लिए गुरनूर बराड़ को टीम में शामिल किया है। वहीं, कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वे घरेलू क्रिकेट में वापस लौट सकें।

2. कागिसो रबाडा का कहना है कि सैंडपेपरगेट ऑस्ट्रेलिया का मामला है, दक्षिण अफ्रीका का इससे कोई लेना-देना नहीं है

इंडिया टुडे के अनुसार, रबाडा ने कहा, “उन्हें किन चीजों का सामना करना पड़ रहा है, इससे हमें कोई लेना-देना नहीं है। यह हमारे लिए चर्चा का विषय नहीं है। जाहिर है, यह ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा मामला है। मुझे नहीं लगता कि इसमें हमारा कोई लेना-देना है।”

3. SMAT 2026: सूर्यकुमार यादव ने जड़ी 15 गेंदों में फिफ्टी! मुंबई ने हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में रौंदा

मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में अपनी वापसी पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को शनिवार, 14 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से एक दमदार जीत दिलाई।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार 21 गेंदों में 60 रन बनाकर नाबाद रहे; उनकी पारी में छह चौके और पांच शानदार छक्के शामिल थे। मई में आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने के बाद, यह उनका पहला प्रोफेशनल मैच था।

4. 15 साल 232 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा कारनामा! टी20 में कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

शनिवार, 14 नवंबर को युवा टैलेंट वैभव सूर्यवंशी ने पुरुषों के टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तान बनकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 2026-27 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अपने पहले मैच में, 15 साल 232 दिन के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बिहार टीम की कप्तानी की। उनका मुकाबला जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली अनुभवी सौराष्ट्र टीम से था।

टॉस जीतकर, सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस उपलब्धि के साथ, बिहार में जन्मे (27 मार्च, 2011 को) इस क्रिकेटर ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वुकुसिक ने 2025 में 17 साल 311 दिन की उम्र में एक टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की थी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सूर्यवंशी को टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए कप्तान नियुक्त किया था, जबकि सूरज कश्यप को उप-कप्तान बनाया गया था।

5. तेलंगाना में 17 वर्षीय बीसीसीआई क्रिकेटर ने आत्महत्या की; परिवार ने हरस्मेंट का आरोप लगाया

शुक्रवार, 13 नवंबर को तेलंगाना के विकाराबाद में, 17 साल की एक लड़की अपनी दादी के घर पर मृत पाई गई। उन्होंने अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंटों में बीसीसीआई को रिप्रेजेंट किया था। वह अपनी पढ़ाई और अंडर-19 क्रिकेट कॉम्पीटीशन्स के लिए विशेष कोचिंग लेने के सिलसिले में अपनी दादी के साथ रहने आ गई थी। 2023-24 सीजन के दौरान, उन्होंने बीसीसीआई अंडर-15 वन-डे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था और लोकल क्रिकेट मैच भी खेल रही थी, हालांकि अभी तक उसका चयन बीसीसीआई अंडर-19 टीम में नहीं हुआ था।

6. वसीम अकरम ने 2018 के सैंडपेपर स्कैंडल के बारे में कुछ न पता होने के पैट कमिंस के दावे पर सवाल उठाया

अकरम ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “यह मेरी राय है, जो सही या गलत हो सकती है। लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर, जब क्रिकेट की गेंद मेरे हाथ में आती है – चाहे वह 5वां ओवर हो, 10वां ओवर हो या 50वां ओवर – तो आप पुरानी गेंद की देखभाल करते हैं। अगर दिन सूखा है और मैदान भी सूखा है, तो आप गेंद को एक बार टप्पा खिलाकर फेंकते हैं, जिससे उस पर थोड़े स्क्रैच आ जाते हैं। लेकिन सैंडपेपर से बनाए गए खरोंच, एक बार टप्पा खिलाने से आए स्क्रैचेस से बिल्कुल अलग होते हैं।”

7. दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की पुष्टि कर दी है। यह मैच 15 नवंबर 2026 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच में टेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे। इसके बाद, 23 नवंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, जुबैर हमजा, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, साइमन हार्मर, कागिसो रबाडा और डेन पैटर्सन

8. कायरन पोलार्ड आईएलटी20 के लिए एमआइ एमिरेट्स की वाइल्डकार्ड साइनिंग के तौर पर टीम से जुड़े

कायरन पोलार्ड यूएई में होने वाले आगामी आईएलटी20 सीजन के लिए ‘वाइल्डकार्ड’ खिलाड़ी के तौर पर एमआइ एमिरेट्स से जुड़ गए हैं। इससे पहले, निकोलस पूरन की जगह लेने के बाद, उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। पिछले सीजन में एमआइ एमिरेट्स खिताब जीतने के बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन फाइनल में उन्हें डेजर्ट वाइपर्स से हार का सामना करना पड़ा। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी पोलार्ड, अपने साथ ढेर सारा अनुभव और जबरदस्त हिटिंग की क्षमता लेकर आए हैं।

close whatsapp