जो रूट ने वनडे क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर

जो रूट ने वनडे क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर

आइए आपको रूट के इस वनडे रिकाॅर्ड के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

Joe Root (Image Credit- Twitter X)
Joe Root (Image Credit- Twitter X)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही वह इस रिकाॅर्ड को बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर भी हैं।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो रूट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, और 22वें ओवर में 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट ने मैच में 68 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। तो वहीं, यह अर्धशतक उनके करियर का एक खास व यादगार अर्धशतक साबित हुआ।

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

2019 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने जैसे ही इस मुकाबले में 50 रन बनाए, वैसे ही वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (50) अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रूट के नाम अब वनडे क्रिकेट में 50 अर्धशतक हो गए हैं। उनसे पहले किसी भी इंग्लिश क्रिकेटर ने इस जादुई नंबर को नहीं छुआ है। वह पहले से ही इंग्लैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक शतक, 50+ स्कोर और अब सर्वाधिक हाफ सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

दूसरी ओर, वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने का रिकाॅर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर व महान सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 1989 से 2012 के बीच खेले गए 463 वनडे मैचों के दौरान कुल 96 अर्शशतक लगाए थे।

इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले टाॅप 5 खिलाड़ी

खिलाड़ी एक्टिव ईयर मैच पारी अर्धशतक कुल रन
जो रूट 2013-2026 201 189 50 8089*
इयोन माॅर्गन 2009-2022 225 207 42 6957
इयान बेल 2004-2015 161 157 35 5416
जो बटलर 2012-2026 204 176 30 5678
एलिस स्टीवर्ट 1989-2003 170 162 28 4677

इंग्लैंड ने बनाए 355 रन

दूसरी ओर, इस मैच का हाल बताएं तो इंग्लैंड ने टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 355 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टाॅम बैंटन ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली, तो जो रूट ने 62, जाॅर्डन काॅक्स ने 68 और विल जैक ने 54 रनों की शानदार पारी खेली।

देखने लायक बात होगी कि पहले मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया, क्या इस बड़े टारगेट का पीछा कर पाती है या नहीं?

ये भी पढ़ें – इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, नाथन एलिस हुए बाहर 

close whatsapp