15 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

15 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND, 5th ODI: 7 साल बाद कीवी धरती पर भारत ने जीती वनडे सीरीज! 22 रनों से जीता पांचवा वनडे

रविवार, 15 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में, 5वें और आखिरी वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज भी 3-1 से अपने नाम कर ली (बारिश की वजह से तीसरा वनडे मैच रद्द हो गया था)।

2. IPL 2027 से पहले KKR में हो सकता है बड़ा बदलाव, रिंकू सिंह को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को IPL 2027 से पहले नए कप्तान की जरूरत है। टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद, यह जिम्मेदारी किसे मिलेगी, इस पर चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ने रिंकू सिंह को टीम का अगला कप्तान बनाने की सलाह दी है।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान मुकुंद ने कहा कि वह बिना किसी संदेह के रिंकू सिंह को कप्तान बनाना पसंद करेंगे। उनके मुताबिक, रिंकू लंबे समय से KKR का हिस्सा हैं और उन्हें टीम के माहौल की अच्छी समझ है। इसके अलावा वह एक भारतीय खिलाड़ी को कप्तान बनाने के पक्ष में भी हैं।

3. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें वनडे में फ्लॉप होने के बाद, विराट कोहली के नाम जुड़ा एक और अनचाहा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए न्यूजीलैंड का वनडे दौरा कुछ खास नहीं रहा। सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भी उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में कोहली सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह कोहली ने लगातार तीन मुकाबलों में सिंगल डिजिट में रन बनाए। उनके करियर में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में उन्होंने तीन बार सिंगल डिजिट में स्कोर किया है। इससे पहले साल 2012-13 में पाकिस्तान के भारत दौरे के दौरान भी, कोहली ने लगातार तीन पारियों में 0, 6 और 7 रन बनाए थे।

4. ‘जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता’ – भारत की ऐतिहासिक U19 एशिया कप जीत के बाद गौतम गंभीर का पोस्ट वायरल

भारतीय पुरुष सीनियर टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की तारीफ की। टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत हासिल की। ​​338 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, लक्ष्य रायचंदानी की टीम ने आखिरी गेंद तक अपना संयम बनाए रखा और रिकॉर्ड बढ़ाते हुए नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।

लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद युवाओं के जज्बे से बेहद प्रभावित होकर, गंभीर ने X (पहले ट्विटर) पर एक वायरल पोस्ट साझा किया, “फीयरलेस क्रिकेट। अनशेकऐबल बिलीफ। जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं होता!! एशिया के चैंपियन! बहुत बढ़िया, लड़कों!”

5. जो रूट ने वनडे क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले पहले इंग्लिश क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 नवंबर को एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। साथ ही वह इस रिकाॅर्ड को बनाने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर भी हैं।

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जो रूट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे, और 22वें ओवर में 50 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रूट ने मैच में 68 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। तो वहीं, यह अर्धशतक उनके करियर का एक खास व यादगार अर्धशतक साबित हुआ। 2019 वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने जैसे ही इस मुकाबले में 50 रन बनाए, वैसे ही वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा (50) अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रूट के नाम अब वनडे क्रिकेट में 50 अर्धशतक हो गए हैं।

6. कमर्शियल फायदे के लिए ICC ने रोका WTC का विस्तार, 2031 तक 9 टीमों का ही रहेगा फॉर्मेट

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) को 2031 तक नौ-टीम कॉम्पीटीशन के रूप में रखने का फैसला किया है, जिससे किसी भी इमीडियेट एक्सपेंशन पर विचार नहीं किया जाएगा। 15 नवंबर, 2026 को बाली में आयोजित आईसीसी बोर्ड बैठक के दौरान, आगामी 2027-29 और 2029-31 साइकल्स के लिए मौजूदा फॉर्मेट को बनाए रखने की सिफारिशें समर्थन के लिए पेश की गईं।

मौजूदा स्ट्रक्चर के तहत, टेस्ट खेलने वाले नौ देश (ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज) डब्ल्यूटीसी मेस के लिए कॉम्पीटीशन करना जारी रखेंगे।

7. इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू 5 मैचों की T20 सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, नाथन एलिस हुए बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की आगामी घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज के शुरू होने से पहले, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें टी20 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। टी20 सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर को एमसीजी में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगी, जबकि आखिरी व पांचवां मुकाबला 2 दिसंबर को कैनबरा में खेला जाएगा। दूसरी ओर, एलिस को यह चोट पिछले महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर हुई वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। हालांकि, मेडिकल निगरानी के बावजूद वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं।

8. NZ vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजरें

न्यूजीलैंड और भारत के बीच दो मैचों की हाई-स्टेक टेस्ट सीरीज 19 नवंबर, 2026 को शुरू होगी, जिसमें वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च रेड-बॉल एक्शन की मेजबानी करने के लिए तैयार हैं।

2025-27 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) साइकिल में यह भारत का आखिरी फॉरेन असाइनमेंट होगा, यह सीरीज दोनों टीम्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वे डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। भारत श्रीलंका में श्रृंखला में 1-0 की जीत के मोमेंटम के साथ श्रृंखला में प्रवेश कर रहा है, जबकि न्यूजीलैंड का टारगेट अपनी घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाना होगा। आइए न्यूजीलैंड बनाम भारत टेस्ट सीरीज में नजर रखने लायक 3 खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं: 1. आकाश दीप, 2. देवदत्त पडिक्कल, 3. मैट हेनरी

close whatsapp