मुंबई में सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए प्रिंस विलियम और केट, देखें वायरल वीडियो
यह वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है
अद्यतन - नवम्बर 16, 2026 4:32 अपराह्न

मुंबई का बैलार्ड एस्टेट इलाका उस समय क्रिकेट का अनौपचारिक क्रिकेट ग्राउंड बन गया। जब इस जगह पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वेल्स के प्रिंस विलियम व प्रिंसेज केट के साथ गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।
मुंबई के बिजनेस हब का माहौल अनौपचारिक था, खेल गली क्रिकेट का था, और इस मौके पर शहर के एक ऐतिहासिक व्यावसायिक इलाके में स्कूली बच्चे, स्थानीय युवा खिलाड़ी और महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एक साथ इकट्ठा हुए।
इसको लेकर कुछ वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में सचिन तेंदुलकर गली क्रिकेट की पिच पर विलियम और केट का स्वागत करते नजर आए। इस दौरान महिला क्रिकेटर पूनम राउत भी नजर आईं।
वे शाही जोड़े और तेंदुलकर के साथ मिलकर स्थानीय युवा खिलाड़ियों के साथ खेलती दिखीं। स्थानीय स्कूली बच्चे भी वहां पहुंचे, ताकि वे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा सकें और सचिन तेंदुलकर से व्यक्तिगत रूप से मिल सकें।
देखें प्रिंस विलियम और सचिन तेंदुलकर की यह वायरल वीडियो
Royal touch to Gully cricket!
Prince William joined cricket legend Sachin Tendulkar for a game of gully cricket with schoolchildren in Mumbai, with Princess Kate also joining the occasion https://t.co/MEC55EhBLU
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 16, 2026
तो वहीं, यहां पर गली क्रिकेट शुरू होने से पहले, तेंदुलकर ने विलियम और केट को बैलार्ड एस्टेट की सैर कराई और उन्हें उस इलाके के बारे में विस्तार से बताया। यह क्रिकेट सेशन उस सुबह के कार्यक्रमों का एक हिस्सा था, जिसका मकसद इस जोड़े को मुंबई को और करीब से दिखाना था।
विलियम ने पहले बल्लेबाजी की और फिर गेंदबाजी की। खेल के दौरान उन्होंने केट को आउट भी कर दिया। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। कुछ ही देर बाद, स्थानीय खिलाड़ियों में से एक छोटी बच्ची ने विलियम को आउट कर दिया, जिससे उन्हें अपने लिए गए विकेट का जश्न मनाने का मौका भी नहीं मिल पाया। दूसरी ओर, सोशल मीडिया पर इस मिले-जुले पल की वीडियो को फैंस ने जमकर पसंद किया।
ये भी पढ़ें – न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, बुमराह की वापसी तो कुलदीप हुए बाहर