17 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

17 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. SMAT में एक बार फिर सूर्यकमार ने खेली तूफानी पारी, इतनी गेंदों में ठोका अर्धशतक

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 16 नवंबर को मुंबई और गुजरात के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और गुजरात के गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया।

इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 197 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। सूर्यकुमार ने केवल 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 82 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले।

2. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव, बुमराह की वापसी तो कुलदीप हुए बाहर

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों को लेकर कुछ फैसले लिए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। वहीं, कुलदीप यादव अब टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं होंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 19 नवंबर से वेलिंगटन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। भारतीय टीम की कोशिश न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने की होगी।

3. IND vs NZ 2026: वेलिंगटन टेस्ट से पहले शुभमन गिल का बड़ा ऐलान, बताया प्लेइंग 11 में कौन-कौन होंगे शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का पहला टेस्‍ट वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाना है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड की परिस्थितियों और बेसिन रिजर्व ग्राउंड की पिच की पहली झलक सामने आने के बाद अब सभी की नजरें टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर होंगी। इसी बीच 19 नवंबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले मंगलवार को भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि परिस्थितियों को देखकर हम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे। यहां टी20 और वनडे सीरीज में भी तेज गेंदबाजों को फायदा मिला था, जिस वजह से टेस्ट में भी उसी कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहेंगे।

4. एडिलेड स्ट्राइकर्स को झटका, सोफी एक्लेस्टोन बैक इंजरी के चलते WBBL से बाहर

एडिलेड स्ट्राइकर्स को विमेंस बिग बैश लीगमें बड़ा झटका लगा है। सोफी एक्लेस्टोन बैक इंजरी की वजह से मौजूदा सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गई हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स की स्पिनर को पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ स्ट्राइकर्स के मैच से पहले चोट लगी थी। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में स्कैन और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड मेडिकल टीम के अनुसार, चोट को ठीक होने में कुछ समय लगेगा।

5. IND vs NZ 2026: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, इस वजह से मिचेल सैंटनर हुए बाहर

न्यूजजीलैंड को दो दिन बाद 19 नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रही टेस्‍ट सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। खबर है कि स्टार ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर आगामी दो मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्‍हें हाल ही में माउंट माउंगानुई में भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी वनडे के दौरान बल्‍लेबाजी करते समय हाथ में चोट लग गई थी। स्कैन के बाद पता चला है कि उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है

6. आईपीएल से कब रिटायर होंगे विराट कोहली? फाफ डु प्लेसिस ने किया बड़ा खुलासा

पूर्व कप्‍तान विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं। 38 साल के हो चुके कोहली अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेलते हैं। माना जा रहा है कि 2027 के वनडे वर्ल्‍ड कप के बाद विराट वनडे क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लेंगे। इसी बीच साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व खिलाड़ी ने कोहली के आईपीएल से संन्‍यास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि रन मशीन विराट कोहली तीन-चार साल बाद आरसीबी को भी अलविदा कहते हुए आईपीएल से भी संन्‍यास ले लेंगे।

7. न्यूजीलैंड की घास वाली पिच देखकर चौंके रवींद्र जडेजा, बोले ‘इतनी घास तो मेरे घोड़े भी नहीं खाते’

न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन का उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया है, जहां वह नेट में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हालांकि, पहली नजर में जड्डू को पिच कुछ रास नहीं आई है। ज्यादा घास देखकर उन्होंने ऐसा कमेंट किया किया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब रही है। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो साझा करते हुए लिखा है, ‘इतनी घास तो मेरे घोड़े भी नहीं खाते जितनी पिच पर है!’

8. भारत की मेजबानी की तैयारी में वेस्टइंडीज, अगले साल दिखेगा एक्शन

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम अगले साल भारत की मेजबानी करने वाला है। 2027 जुलाई में उसके क्रिकेट चक्र की शुरुआत ही भारत के खिलाफ सीरीज से होगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऑल फॉर्मेट सीरीज खेली जाएगी। तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 10 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 T20 होंगे। पांच मैचों की T20 सीरीज के 2 मुकाबले कनाडा के टोरंटो या फिर अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में खेले जा सकते हैं। इनके अलावा पोमोना और लॉडरहिल, फ़्लोरिडा भी दौड़ में शामिल है। वेस्टइंडीज पिछले एक दशक से लगातार लॉडरहिल के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में मैचों की मेजबानी करता रहा है।

close whatsapp