दिल्ली के खिलाफ 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोककर Shreyanka Patil ने खींचा भारतीय सेलेक्टर्स का ध्यान
श्रेयंका ने 29 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी खेली
अद्यतन - नवम्बर 18, 2026 6:26 अपराह्न

कर्नाटक की सीनियर विमेन टी20 सुपर लीग में श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) का तूफान देखने को मिला। दिल्ली के खिलाफ एक मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर, भारतीय सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।
18 नवंबर बुधवार को, ऑफ-स्पिनिंग ऑलराउंडर ने सिर्फ 20 गेंदों में अपने करियर का पहला T20 अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने राइट-आर्म फास्ट बॉलर शिवानी की गेंद पर सीधा एक जोरदार छक्का जड़कर यह मुकाम हासिल किया। इसके बाद भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 29 गेंदों में 71 रन बनाए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड B पर खेली गई इस पारी में उन्होंने 7 चौके और इतने ही छक्के लगाए।
मुकाबले में श्रेयंका तब बल्लेबाजी करने आईं, जब कर्नाटक टीम मुश्किल स्थिति में थी। 12.1 ओवर में उनके 5 विकेट गिर चुके थे और टीम का स्कोर 84 रन था। हालांकि, उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को पूरी तरह बदल दिया और कर्नाटक को 20 ओवर में 8 विकेट पर 175 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
लेकिन श्रेयंका की इस तूफानी बल्लेबाजी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई। कर्नाटक से मिले 176 रनों के लक्ष्य को दिल्ली ने 17 ओवर में बड़ी ही आसानी से जीत हासिल की। इसके साथ ही जारी टूर्नामेंट में कर्नाटक को सुपर लीग में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।
देखें श्रेयंका पाटिल की तूफानी बल्लेबाजी की वीडियो
Her maiden FIFTY in T20 cricket and what a knock it was! 💥 🙌
🎥 Glimpses of Shreyanka Patil’s blistering 7️⃣1️⃣*(29) for Karnataka in the #SWT20 Super League stage 🔥
Updates ▶️ https://t.co/UUvwl5uDnb
@mflone_ | @shreyanka_patil https://t.co/dQG9qS2NU6
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 18, 2026
श्रेयंका की नजर कमबैक पर
दूसरी ओर, श्रेयंका की यह पारी उनके करियर व टीम इंडिया में कमबैक के लिए अहम मानी जा रही है। 24 वर्षीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी की नजर इस वक्त भारतीय महिला क्रिकेट टीम में वापिस करने पर हैं।
उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी मल्टी फाॅर्मेट सीरीज के लिए भी नजरअंदाज किया गया है। वह आखिरी बार भारत के लिए 2023 एशियन गेम्स में खेलती हुई नजर आईं थी। यहां पर भारतीय महिला टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें – 18 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से