"मैनेजमेंट ने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI चुनी" - सिराज और जडेजा को बाहर रखने पर बोले सितांशु कोटक

“मैनेजमेंट ने सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI चुनी” – सिराज और जडेजा को बाहर रखने पर बोले सितांशु कोटक

टीम चयन पर उठे सवालों के बीच कोटक ने मैनेजमेंट के फैसले को सही बताया।

Siraj and Jadeja (Image credit Twitter - X)
Siraj and Jadeja (Image credit Twitter – X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर कई सवाल उठे। हालांकि, भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम के चयन का बचाव करते हुए कहा कि मैनेजमेंट ने इस मुकाबले के लिए सबसे बेहतर प्लेइंग इलेवन चुनी है।

भारत ने इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को मौका मिला। वहीं, सिराज को बाहर बैठना पड़ा। कोटक ने कहा कि सिराज के साथ कोई परेशानी नहीं है और उन्हें बाहर रखने का फैसला टीम की रणनीति के तहत लिया गया है।

सिराज को बाहर रखने पर कोटक ने क्या कहा?

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम चुनी है। श्रीलंका दौरे पर सिराज ने दोनों टेस्ट खेले थे और वहां की परिस्थितियां न्यूजीलैंड से अलग थीं।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में अलग-अलग खूबियों वाले गेंदबाज शामिल किए गए हैं। कुछ गेंदबाज गेंद को स्विंग कराने में अच्छे हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त उछाल मिलता है। कोटक ने सिराज को विश्वस्तरीय गेंदबाज भी बताया।

सिराज के अलावा रविंद्र जडेजा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को चुना गया। कोटक ने बताया कि न्यूजीलैंड की टीम में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज होने के कारण ऑफ स्पिनर सुंदर को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि सुंदर बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।

भारत ने न्यूजीलैंड के पांच विकेट सिर्फ 70 रन पर हासिल कर लिए थे। लेकिन इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 173 रन की साझेदारी हुई।

कोटक ने माना कि नई गेंद से भारतीय गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली, लेकिन धूप के कारण पिच जल्दी सूख गई और बल्लेबाजी आसान हो गई। उन्होंने कहा कि पुराने कूकाबुरा गेंद की सीम भी 30-35 ओवर बाद कमजोर पड़ जाती है।

कोटक ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि दूसरे गेंदबाजों को उनसे काफी कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने माना कि ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ गेंदबाजों को विकेटों पर ज्यादा गेंदबाजी करनी चाहिए थी।

ये भी पढ़ें – सिराज को बाहर बिठाकर टीम इंडिया ने कर दी बड़ी गलती? वसीम जाफर बोले- ‘ये फैसला पचा पाना बहुत मुश्किल …

close whatsapp