ऋषभ पंत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने 

ऋषभ पंत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने 

पंत से ज्यादा किसी भी खिलाड़ी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में छक्के नहीं लगाए हैं

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)
Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इतिहास रचते हुए एक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया है। बता दें अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत से पहले किसी भी खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में इतने छक्के नहीं लगाए हैं।

तो वहीं, पंत ने यह मुकाम न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कर दिखाया। इस मुकाबले पंत ने 39 गेंदों में 23 रनों की छोटी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक चौका व एक छक्का लगाया। पंत ने जैसे ही यह एक छक्का लगाया, वैसे ही वह WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

पंत के नाम अब WTC इतिहास में कुल 89 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान व ऑलराउंडर खिलाड़ी बने स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम WTC इतिहास में कुल 88 छक्के दर्ज थे।

WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच पारी छक्के
ऋषभ पंत भारत 44* 76* 89*
बेन स्टोक्स इंग्लैंड 64 117 88
रोहित शर्मा भारत 40 69 56
शुभमन गिल भारत 44* 78 48
यशस्वी जायसवाल भारत 32* 58 45
हैरी ब्रूक इंंग्लैंड 37 64 44

भारत 240 रनों से पीछे

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत दूसरे दिन के खेल के बाद, मेजबान न्यूजीलैंड से 240 रनों से पीछे है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी 356 रन बनाए। जबाव में भारतीय टीम ने दूसरे दिन स्टंप्स के समय तक 46 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ध्रुव जुरेल 7* रन बनाकर मौजूद हैं।

मुकाबले में सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल खाता तक नहीं खोल पाए। तो वहीं, केएल राहुल 25, देवदत्त पडिक्कल 21, शुभमन गिल 17 और ऋषभ पंत 23 रन बनाकर जल्दी आउट हुए। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 240 रनों से पीछे है।

ये भी पढ़ें – 28 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

close whatsapp