IPL 2027: रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद, MI के इन 3 खिलाड़ियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
आइए इन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं
अद्यतन - नवम्बर 28, 2026 4:24 अपराह्न

आईपीएल के 20वें सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने दोबारा से रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी है। गौरतलब है कि रोहित की कप्तानी में एमआई ने पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। साल 2024 में कप्तानी के पद से हटाए जाने से पहले हिटमैन ने टीम में इस भूमिका को 2013 से लेकर 2023 तक बखूबी निभाया था।
बतौर कप्तान रोहित ने 163 मैचों में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और कुल 89 मैचों में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी का जीत प्रतिशत 56.3 का रहा। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई और पांच बार जीत हासिल करते हुए ट्राॅफी अपने नाम की।
खैर, अब रोहित की नजर अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को छठा खिताब दिलवाने पर होगी। दूसरी ओर, रोहित द्वारा MI की कमान संभालने के बाद मुख्य रूप से इन 3 खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है:
1. तिलक वर्मा (Tilak Varma)
![]()
रोहित द्वारा मुंबई इंडियंस की बागडोर संभालने के बाद, तिलक वर्मा ऐसे पहले खिलाड़ी होंगे, जिन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी के दौरान तिलक अपने स्वभाविक चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर नहीं आए थे। लेकिन, रोहित शर्मा की कप्तानी में उन्हें इस पोजिशन पर लगातार मिलते हुए नजर आ सकते हैं। टीम के लिए 23 वर्षीय खिलाड़ी ने 65 पारियों में 1858 रन बनाए और खुद को मिडिल ऑर्डर का एक भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया है।