क्राइस्टचर्च में ‘सुपरमैन’ बने यशस्वी जायसवाल, हैरतअंगेज लेकर किया डेवाॅन काॅन्वे की पारी का अंत, देखें वायरल वीडियो
जायसवाल की यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
अद्यतन - नवम्बर 29, 2026 11:43 पूर्वाह्न

न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन, एक हैरतअंगेज कारनामा देखने को मिला। बता दें मुकाबले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बेहतरीन कैच लेकर, कीवी टीम के बल्लेबाज डेवाॅन काॅन्वे (51) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जायसवाल द्वारा कैच लेने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें यह घटना न्यूजीलैंड की पारी के 33वें ओवर में देखने को मिली। वाॅशिंगटन सुंदर द्वारा फेंके जा रहे इस ओवर की पहली गेंद पर काॅन्वे ने थर्ड मैन की ओर से शाॅट खेला।
लेकिन गेंद हवा में चली गई और इस जगह फील्डिंग कर रहे जायसवाल ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच को अंजाम दिया। इस लाजबाव कैच लेने के बाद यशस्वी जायसवाल की प्रतिक्रिया देखने लायक थी।
देखें किस तरह यशस्वी जायसवाल ने लपका यह कैच
A screamer from Jaiswal! One hand, full stretch and a moment of pure brilliance to dismiss Conway! 🫨
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd Test, Day 3, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #NZVIND https://t.co/3skRR5sw2d
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 29, 2026
न्यूजीलैंड 243 रनों से आगे
तो वहीं, इस मैच का हाल बताएं तो 29 नवंबर, रविवार को तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। तीसरे दिन के खेल के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम पर 243 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड का स्कोर दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन था। क्रीज पर डेरिल मिचेल 5* और रचिन रवींद्र 46* रन बनाकर मौजूद हैं। भारत की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह को दो और वाॅशिंगटन सुंदर को एक विकेट मिला।
ये भी पढ़ें – “मैंने ऐसे ही 300 वनडे नहीं खेले” – जब बीच मैदान कुलदीप यादव पर भड़क उठे थे कैप्टन कूल एमएस धोनी