जब कैमरामैन टीम इंडिया की बल्लेबाजी छोड़, TV पर दिखाने लगा 'प्यार की पारी' - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब कैमरामैन टीम इंडिया की बल्लेबाजी छोड़, TV पर दिखाने लगा ‘प्यार की पारी’

WTC फाइनल के चौथे दिन का वीडियो हो रहा है काफी वायरल।

(Photo Source: Twitter)
(Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है, जहां इस महा मुकाबले का आज आखिरी दिन है। वहीं अब भारतीय टीम के फैन्स को विराट और रहाणे से काफी उम्मीदें हैं, इस बीच कल यानी की मैच के चौथे दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और ये वीडियो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों से जुड़ा है।

कितने रन चाहिए जीत के लिए टीम इंडिया को?

एक बार फिर से रोहित और पुजारा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, तो गिल के आउट होने पर बहस अभी तक जारी है। इन सब के बीच टीम इंडिया को WTC 2023 का खिताब अपने नाम करने के लिए आखिरी दिन 280 रन बनाने होंगे, लेकिन टीम के लिए ये काम आसान नहीं होगा।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान ‘प्यार का पंचनामा’ देखा क्या?

*WTC फाइनल के चौथे दिन का वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*इस वीडियो में टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बीच दिखा गजब नजारा।
*स्टेडियम में मौजूद एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज।
*लड़के ने गर्लफ्रेंड को पहनाई लाइव मैच में अंगूठी, TV पर दिखा नजारा।

ये वीडियो हुआ टीम इंडिया की बल्लेबाजी के बीच काफी वायरल

गिल के आउट होने पर मचा था काफी बवाल

दूसरी ओर चौथे दिन टीम इंडिया के बल्लेबाज गिल के विकेट को लेकर काफी विवाद हो गया, गिल का कैच कैमरून ग्रीन ने पकड़ा था और वीडियो में साफ दिख रहा था की गेंद जमीन पर लगी थी। लेकिन उसके बाद भी शुभमन को आउट दे दिया गया, जिसके बाद काफी विवाद भी हुआ था।

ग्रीन ने कुछ इस तरह पकड़ा था शुभमन गिल का कैच

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp