आज भी सभी के दिलों पर राज करते हैं सुरेश रैना, मिलाते हैं उनके जबरा फैन से आपको - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज भी सभी के दिलों पर राज करते हैं सुरेश रैना, मिलाते हैं उनके जबरा फैन से आपको

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया है सामने।

Suresh Raina (Image Credit- Instagram)
Suresh Raina (Image Credit- Instagram)

एक समय ऐसा था जब टीम इंडिया का बल्लेबाजी में मध्यक्रम अकेले सुरेश रैना संभालते थे, इस लेफ्टी बल्लेबाज ने भारतीय टीम के लिए कई मैच बनाए हैं। भले ही रैना इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी फैन्स इस खिलाड़ी के दीवाने हैं। जिसका नजारा आए दिन देखने को मिल जाता है, इसी कड़ी में ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है।

दुनियाभर की लीग खेलता है अब ये खिलाड़ी

इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL को अलविदा कहने के बाद, अब सुरेश रैना दुनियाभर की टी20 लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। जहां आज भी रैना की बल्लेबाजी पहले की तरह है और उनके कड़क शॉट देख फैन्स की खुशी अलग ही लेवल पर होती है। दूसरी ओर इस समय रैना LLC के मुकाबले खेल रहे हैं और इस बार उनकी टीम की जर्सी का रंग CSK की तरह पीला है।

सुरेश रैना के फैन ने तो गजब कर दिया इस बार

*हाल ही में सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में LLC खेल रहे सुरेश रैना ने अपने एक फैन से की मुलाकात।
*सूरत में ये फैन रैना के लिए लाया था उनकी शानदार कलर पेंटिंग।
*फैन की कलाकारी देख रैना भी हुए खुश और की फाफी देर बात।

फैन ने दिल जीत लिया सुरेश रैना का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun City Surat ☀️ (@surat.views)

धोनी का साथ नहीं छोड़ा अभी तक

वहीं सुरेश रैना और धोनी की दोस्ती के किस्से हर जगह मशहूर हैं, पहले ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया में साथ में खेले थे और फिर लगभग हर IPL सीजन दोनों ने CSK में साथ खेला था। वहीं रैना को जब भी मौका मिलता है आज भी धोनी से मुलाकात करने पहुंच जाते हैं, कुछ दिनों पहले ही LLC के मुकाबले रांची में हो रहे थे। इसी दौरान रैना धोनी के घर पर डिनर कर के आए थे और बाद में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी।

रैना और माही की मुलाकात से सामने आई थी ये तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suresh Raina (@sureshraina3)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?