IND vs ENG: एलबीडब्ल्यू होने के बाद Zak Crawley ने फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना से की बदतमीजी, वीडियो जमकर हो रहा वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: एलबीडब्ल्यू होने के बाद Zak Crawley ने फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना से की बदतमीजी, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया।

Zak Crawley Wicket (Pic Source-Twitter)
Zak Crawley Wicket (Pic Source-Twitter)

राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बता दें, इंग्लैंड को तीसरा टेस्ट जीतने के लिए 557 रनों की जरूरत थी लेकिन टीम अपनी दूसरी पारी में 122 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इसी के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। तीसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लैंड के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज Zak Crawley दूसरी पारी में 11 रन बनाकर LBW हो गए। उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया।

हालांकि जब फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने Zak Crawley को एलबीडब्ल्यू दिया तब इंग्लिश बल्लेबाज काफी हैरान थे। दरअसल जसप्रीत बुमराह की एक गेंद सीधे Zak Crawley के पैड पर जा लगी। इसके बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने फील्ड अंपायर से एलबीडब्ल्यू की अपील की और कुमार धर्मसेना ने तुरंत इंग्लिश बल्लेबाज को आउट दे दिया।

हालांकि Zak Crawley को लगा कि यह नॉटआउट है और ओली पोप से काफी देर तक बातचीत करने के बाद उन्होंने डीआरएस लेने का फैसला किया। डीआरएस में देखा गया कि Zak Crawley आउट है। Crawley को यह फैसला बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा और जब वो वापस पवेलियन जा रहे थे तब उन्होंने कुमार धर्मसेना से कुछ कहा और फिर चले गए।

भारत ने जीता तीसरा टेस्ट

भारतीय टीम ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और कई लोगों का दिल जीता। इंग्लैंड टीम तीसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही। फ़िलहाल राजकोट में तीसरा टेस्ट भारतीय टीम ने अपने नाम कर लिया है।

अब इन दोनों टीमों के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। पांचवा और अंतिम टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रहा है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?