RCB vs MI: हेलिकाॅप्टर शाॅट लगाकर खत्म की तिलक वर्मा ने मुंबई की पारी, देंखे वीडियो
तिलक वर्मा ने 46 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेली
अद्यतन - अप्रैल 2, 2023 10:17 अपराह्न

IPL 2023, RCB vs MI: आईपीएल 2023 का पांचवा मैच आज 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच, बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई की डूबती नैया को युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पार लगाया है।
तिलक वर्मा ने धोनी की तरह हेलिकाॅप्टर शाॅट लगाया
बता दें कि मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस की शुरूआत कुछ खास नहीं रही थी, टीम को पहला झटका 2.3 ओवर में 11 रन के कुल स्कोर पर इशान किशन (10) के रूप मे लगा। तो वहीं इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा भी 1 बनाकर आउट हो गए।
साथ ही मुंबई के एक छोर पर लगातार विकेट गिरते जा रहे थे और टीम पावरप्ले में 3 विकेट के नुकसान पर मात्र 29 रन ही बना पाई थी। लेकिन क्रीज के दूसरे छोर को तिलक वर्मा ने संभाले रखा और 46 गेंदों में 84 रनों की नाबाद पारी खेल, वह पवेलियन लौटे।
बता दें कि अपनी इस पारी के दौरान तिलक ने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। लेकिन उनके द्वारा मुबंई की पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को एक शानदार हेलिकाॅप्टर शाॅट लगाकर छक्का बटोरा, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई।
देंखे वीडियो
https://twitter.com/hindu_boy_sk/status/1642561945378123778?s=20
राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, पहली पारी का हाल:
बता दें कि मैच में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने सही कर दिखाया। बता दें कि मैच में बैंगलोर के गेंदबाजों ने शुरू से ही विकेट लेना चालू कर दिया और एक के बाद एक मुंबई के विकेट निकालना चालू किया।
वो तो शुक्र हो तिलक वर्मा का जिनकी 84* रनों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना पाई। बता दें कि तिलक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 15 और नेहल वधेरा ने 21 रनों की पारी खेली। खैर अब देखने लायक बात होगी कि क्या मुंबई से मिले 172 रनों के लक्ष्य को आरसीबी हासिल कर पाती है या नहीं।