डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड के 269 रन की साझेदारी की तमाम लोगों ने ट्विटर में की प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड के 269 रन की साझेदारी की तमाम लोगों ने ट्विटर में की प्रशंसा

जहां एक तरफ ट्रेविस हेड ने 130 गेंदों में 16 चौकी और चार छक्कों की मदद से 152 रन बनाए वहीं दूसरी ओर डेविड वार्नर ने 102 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 106 रन बनाए।

Travis Head and David Warner (Pic Source-Twitter)
Travis Head and David Warner (Pic Source-Twitter)

आज यानी 22 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो मुकाबलों को जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है।

तीसरी और आखिरी वनडे मुकाबले की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 269 रन की शानदार साझेदारी की जिसकी वजह से मेजबान ने 48 ओवर में इंग्लैंड के सामने 364 रन का लक्ष्य दिया। बता दें, मेजबान ने 48 ओवर में 5 विकेट खोकर 355 रन बनाए हैं और इंग्लैंड को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें 48 ओवर में 364 रन ही बनाने पड़ेंगे।

डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने इंग्लिश गेंदबाजों को नहीं बख्शा

अभी तक इस सीरीज में डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया को काफी अच्छी शुरुआत दी है। पहले वनडे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 147 रन की शानदार शतकीय साझेदारी हुई जिसकी वजह से उनसे लिया ने 288 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उस मुकाबले में वार्नर ने 86 रन बनाए थे और हेड ने 69 रन।

तीसरे वनडे मुकाबले में भी इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 269 रन की साझेदारी की। जहां एक तरफ ट्रेविस हेड ने 130 गेंदों में 16 चौकी और चार छक्कों की मदद से 152 रन बनाए वहीं दूसरी ओर डेविड वार्नर ने 102 गेंदों में 8 चौके और दो छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। बता दें, डेविड वार्नर ने 1043 दिनों के बाद अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा है। यही नहीं वार्नर ने वनडे क्रिकेट में 139 पारियों में 6000 रन पूरे किए।

इन दोनों के अलावा स्टीव स्मिथ ने 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 22 रन बनाए जबकि मिचेल मार्श ने 16 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने 12* रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशेन ने 8* रन बनाए।

इंग्लैंड की ओर से ऑली स्टोन ने 10 ओवर में 85 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि लियाम डॉसन ने 10 ओवर में 75 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड की साझेदारी की तमाम लोगों ने की प्रशंसा:

close whatsapp