सोफी डिवाइन ने अपने पार्टनर स्मृति मंधाना पर जताया भरोसा, कहा- जल्द एक बड़ी साझेदारी होने वाली है - क्रिकट्रैकर हिंदी

सोफी डिवाइन ने अपने पार्टनर स्मृति मंधाना पर जताया भरोसा, कहा- जल्द एक बड़ी साझेदारी होने वाली है

सोफी डिवाइन ने स्मृति मंधाना के साथ बड़ी साझेदारी होने की उम्मीद जताई है।

महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की लगातार तीसरी हार के बावजूद भी टीम की स्टार बल्लेबाज सोफी डिवाइन ने टीम की वापसी पर उम्मीद जताई है।  बता दें न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी का मानना है कि उनकी टीम WPL में वापसी करने में सफल रहेगी और बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।

दरअसल आरसीबी को बुधवार रात गुजरात जाइंट्स के खिलाफ एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। बता दें गुजरात जाइंट्स ने RCB के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम छह विकेट पर 190 रन ही बना सकी। RCB की ओर से सबसे ज्यादा रन सोफी डिवाइन ने बनाया। उन्होंने 66 रनों की पारी खेली थी।

स्मृति मंधाना के साथ एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद है- सोफी डिवाइन

सोफी डिवाइन ने स्मृति मंधाना के साथ बड़ी साझेदारी होने की उम्मीद जताई है। उनका मानना है कि वे और उनकी सलामी जोड़ीदार स्मृति मंधाना और अधिक रन टीम के लिए बना पाएंगी। दरअसल इस जोड़ी ने अब तक  तीनों मैच में RCB की टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।

वहीं जब सोफी डिवाइन से यह पूछा गया कि क्या टीम पर्याप्त बाउंड्री लगाने में विफल रही तो उन्होंने कहा कि, बेशक नहीं, इस वक्त हार का कोई सटीक कारण बता पाना काफी मुश्किल है, लेकिन शायद हमने काफी अधिक डॉट गेंद खेली। कभी कभी ऐसा होता है लेकिन आपको गेंदबाजों को श्रेय जरूर देना होगा जिन्होंने मैच में काफी शानदार गेंदबाजी की।

उन्होंने आगे कहा कि RCB को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ब्रेबोर्न स्टेडियम में 190 से 200 का स्कोर मुकाबले के लिए एक बड़ा स्कोर होगा क्योंकि यहां छोटी बाउंड्री, सपाट पिच और तेज आउटफील्ड है। दरअसल  यहां अब तक तीन मैच में दो बार टीम ने 200 से अधिक रन लुटाए हैं।

close whatsapp