वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की रणनीति की अनावश्यक आलोचना करने पर आकाश चोपड़ा पर बरसे फैंस
दीपक हुड्डा मध्यक्रम में तूफानी बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी से कुछ ओवर्स निकालने की भी क्षमता रखते हैं।
अद्यतन - फरवरी 8, 2022 2:18 अपराह्न

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हराकर जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज शानदार तरीके से किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने तूफानी अर्धशतक लगाया, वहीं युजवेंद्र चहल ने 9.5 ओवर्स में 49 रन देकर 4 विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ द मैच बने।
भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच में जबरदस्त शुरुआत करते हुए वेस्टइंडीज को 176 रन पर समेट कर लक्ष्य को महज 28 ओवर्स में हासिल कर लिया, और जारी वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। यह भारत के लिए 1000वां वनडे मैच था, जिसे जीतकर टीम ने इस मैच को और यादगार बना दिया।
टीम इंडिया की वेस्टइंडीज के खिलाफ इस बेहतरीन जीत के बावजूद पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा भारतीय टीम मैनेजमेंट की रणनीति से खुश नहीं है, और उन्होंने आलराउंडर का उपयोग नहीं किये जाने पर फटकार लगाई है।
आकाश चोपड़ा पर बरसे फैंस
दीपक हुड्डा ने बतौर आलराउंडर पहले वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। वह मध्यक्रम में तूफानी बल्लेबाजी के अलावा ऑफ स्पिन गेंदबाजी से कुछ ओवर्स निकालने की भी क्षमता रखते हैं, लेकिन रोहित शर्मा ने उनसे पहले वनडे मैच में गेंदबाजी नहीं कराई।
जिसे लेकर आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को यह कहकर लताड़ा की जब टीम को आलराउंडर चाहिए ही नहीं, या उनकी गेंदबजी पर भरोसा ही नहीं हैं, तो फिर उन्हें चुनते ही क्यों हैं और क्या इस तरह आलराउंडर से गेंदबाजी न कराकर टीम की आलराउंडर की खोज कैसे पूरी होगी।
Venkatesh Iyer earlier. Hooda today. Kinda impossible to create all-rounders if they won’t get to bowl…Or…perhaps, selectors are picking players as all-rounders but the team management has little or no faith in their bowling abilities. #IndvWI
— Aakash Chopra (@cricketaakash) February 6, 2022
हालांकि, दीपक हुड्डा ने नाबाद 26 रन बनाते हुए सूर्यकुमार यादव के साथ पांचवे विकेट के लिये 62 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
आकाश चोपड़ा की ये प्रतिक्रिया फैंस को रास नहीं आई, हालांकि कुछ फैंस पूर्व बल्लेबाज की बात से सहमत थे, क्योंकि घरेलू सीरीज में टीम पर दबाव नहीं था, इस स्थिति में रोहित शर्मा को दीपक हुड्डा से गेंदबाजी करानी चाहिए थी ताकि उन्हें बतौर आलराउंडर परखा जा सके।
https://twitter.com/Shash58487676/status/1490295825926623233
He has point tho, there seems to be clear communication gap bw the selectors and the management. Be it ravi bhai's and dravid now
— Sandarsh (@sandarsh_cule) February 6, 2022
वहीं दूसरी तरफ काफी फैंस आकाश चोपड़ा के इस प्रतिक्रिया से नाराज हैं और जमकर उन पर बरसे और कहा नकारत्मकता फैलाना बंद करे, टीम को नहीं थी जरुरत तो नहीं कराई गेंदबाजी और उनके खुद के करियर पर भी सवाल उठाये।
देखिये यहां फैंस की प्रतिक्रिया –
Do you ever have anything positive to apeak ?. Today der was no need for the 6th bowler. No wonder u played only few matches. Come up. Stop spreading negativity.
— Vishaal Dutta (@visdutta) February 6, 2022
— Ashutosh J (@ImAshutoshJ2) February 6, 2022
Criticize karne ke liye baith hai Kya chopra…leave it to captain and team management…tu apni commentary pe dhyan de…
— $0€@££9 (@sportsfame1) February 6, 2022
Feels like all rounder seat has been reserved for hardik
They don't even want to try others— Umang (@Stocksgeeks) February 6, 2022